अर्जुन मर्डर केस में कपिल ने किया सरेंडर – Live Hindustan

डीजे संचालक अर्जुन की गोली मारकर हत्या करने के चर्चित मामले में फरार चल रहा कपिल राठौर ने पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर कपिल राठौर को जिला जेल भेज दिया। बता दें 15 जून की रात संजयनगर निवासी डीजे संचालक अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अर्जुन के पिता की तहरीर पर मोहल्ले के ही अर्पित मौर्य उर्फ पहाड़ी, कपिल और कुश के खिलाफ बारादरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बीते गुरुवार को मुख्य आरोपी अर्पित को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके पैर में गोली लगी थी। मुठभेड़ के दौरान कुश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में अर्पित और कुश के खिलाफ मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अर्जुन की हत्या और मुठभेड़ में वांछित आरोपी संजयनगर निवासी कुश को बीते शनिवार को डीडीपुरम पार्क के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को अधिवक्ता अनिल गुप्ता ने सरेंडर अर्जी पर सुनवाई के दौरान आरोपी कपिल राठौर को प्रभारी सीजेएम की कोर्ट में पेश किया।कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर कपिल राठौर को जिला जेल भेज दिया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News