झांसी। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड और 15 छात्रों की मौत के बाद मंगलवार को रानी के शहर झांसी में दमकल विभाग ने ताबड़-तोड़ चेकिंग की। जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया। मात्र चार सेंटर खुले मिले। अधिकांश सेंटर संचालक और शिक्षक ताला लगाकर फरार हो गए। छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी। जिस पर अभिभावकों ने आपत्ति दर्ज कराई है। यहीं नहीं एक नामचीन कोचिंग सेंटर 11 साल से मानकों के विहीन चल रहा था। मैनेजर ने बताया कि उसे तत्काल बंद कर दिया है। मानक पूरा होने पर ही क्लासेस चालू होंगी। वहीं विभाग के तरफ से सेंटरों में कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी की गई।
नगर के सिविल लाइंस, सीपरी बाजार, आंतिया ताल, इलाइट चौराहा, झोकनबाग, रानी महल सहित अन्य इलाकों में कई कोचिंग संचालित हैं। जहां छात्रों से मोटी रकम ली जा रही है। हालात यह है कि कई कोचिंग सेंटर मानदंड को पूरा नहीं करते। न तो फायर से निपटने के सही उपकरण हैं और न ही सुरक्षा के माकूल इंतजाम। कुछ कोचिंग सेंटर शोरूम-माल्स के ऊपर बने हैं। कुछ पतली-संकरी गलियों में। इनमें प्रवेश एवं निकास का रास्ता एकल है। खासबात यह भी है कि अधिकांश कोचिंग सेंटर मानक के विहीन चल रहे हैं। मंगलवार को फायर स्टेशन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि चार कोचिंग सेंटर खुले मिले। बाकी सब पर ताले मिले हैं। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर खामियां पाई हैं। जिन्हें नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play