Feedback
इंसानों के लिए दांतों की अहम भूमिका है और इनके खराब होने पर बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है. इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि दांतों को हमेशा क्लीन रखना चाहिए. लोगों की इसी जरूरत को पूरा करने के लिए Oral-B ने खास इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया है.
न्यू इलेक्ट्रिक ब्रश का नाम Oral-B iO Series 2 (iO2) है. कंपनी ने बताया है कि इससे रोजाना की सेल्फ केयर रूटीन को प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा. कंपनी ने iO2 में चर्चित डेंटिस्ट-प्रेरित iO मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी को शामिल किया है, जिसकी मदद से सिंगल टच में कई फीचर्स मिलेंगे.
Oral-B का इलेक्ट्रिक ब्रश एक फ्रिक्शनलेस मैग्नेटिक ड्राइव मोटर से कंट्रोल होता है. यह शोर करने वाले मैकेनिकल गियर्स की जगह बिना आवाज के काम करता है. Oral-B के खास डेंटिस्ट-प्रेरित राउंड ब्रश हेड के साथ मिलकर iO2 हल्के माइक्रो-वाइब्रेशन का इस्तेमाल करता है.
100% तक अधिक प्लाक हटाएगा
कंपनी ने बताया है कि यह मैनुअल टूथब्रश की तुलना में 100% तक अधिक प्लाक हटाने की काबिलियत रखता है. साथ ही यूजर्स को बिना किसी शोर के बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है.
नाजुक मसूड़े के लिए बेस्ट है ब्रश
जिन लोगों के नाजुक मसूड़े हैं उनको जरूरत से ज्यादा ब्रश करने से बचाने के लिए इसमें ऑटोमैटिक प्रेशर सेंसर दिया गया है. साथ ही यह इलेक्ट्रिक ब्रश स्पीड को भी ऑटोमेटिक कंट्रोल कर ज्यादा दबाव पड़ने पर यह ब्रश की स्पीड को अपने आप कम कर देता है.
यह भी पढ़ें: पुराना स्मार्टफोन करेगा 8,000 रुपये वाले डिवाइस का काम! ऐसे करें इस्तेमाल
इलेक्ट्रिक ब्रश में तीन मोड दिए हैं
Oral-B के इलेक्ट्रिक ब्रश में तीन मोड दिए हैं, जो डेली क्लीन, सेंसटिव और सुपर सेंसटिव होते हैं. जो लोग पहली बार इलेक्ट्रिक टूथब्रश इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए iO2 डिफॉल्ट रूप से Super Sensitive मोड में शुरू होता है.
यह भी पढ़ें: आ रही Flipkart पर साल की सबसे बड़ी सेल, डेट और डील्स हुईं लीक
Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा
Oral-B का यह इलेक्ट्रिक ब्रश ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. स्पेशल लॉन्च कीमत 2,449 रुपये से लेकर 2,999 के बीच होगी, जो वेरिएंट के आधार पर होगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू