दाऊजी मेले में 25 सितंबर को सजेगी भजनों की महफिल: टी-सीरीज के पं. रामावतार शर्मा देंगे प्रस्तुति, कई और कला… – Dainik Bhaskar

हाथरस में 115वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के दौरान 25 सितंबर को भजन संध्या का आयोजन होगा। दाऊजी मेला पंडाल में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ कार्यक्रम चलेगा।
कार्यक्रम के संयोजक योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले) ने बताया कि टी-सीरीज के भजन गायक पंडित रामावतार शर्मा इसमें प्रस्तुति देंगे। उनके साथ भजन गायिका ईशा गुप्ता, प्राची दीक्षित, विशाल दुबे और गायक राघव भी भजनों से दाऊ बाबा का गुणगान करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें हाथरस शहर और आसपास के इलाकों से कई श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
अलीगढ़ रोड स्थित होटल रॉयल रिच में भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता और उनकी टीम ने कार्यक्रम संयोजक योगेश वार्ष्णेय को सम्मानित किया। योगेश वार्ष्णेय ने सभी का आभार जताया और लोगों से 25 सितंबर को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
इस मौके पर बंटी गौड़, अशोक गोला, हिमांशु शर्मा, अर्जुन वाल्मीकि, विपिन बागड़ी, मिलन कुशवाह, पूजा शर्मा, प्रदीप बंसल, राखी शर्मा, रमन माहौर, सुमित कांत गोयल और सुरेश चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News