Lucknow News: -कुलसचिव ने फोटो-वीडियो समेत रिपोर्ट शासन को भेजी
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।
एस्मा लागू होने के बावजूद कुलसचिव को हटाने की मांग को लेकर केजी मेडिकल कॉलेज एंड जीएम एंड एसोसिएटेड हॉस्पिटल कर्मचारी परिषद ने मंगलवार को केजीएमयू में हड़ताल की। बड़ी संख्या में कर्मचारी परिसर में जुटे और नारेबाजी की। एस्मा के चलते परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों को रोकने के प्रयास के दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।
परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह व महामंत्री अनिल कुमार ने अपने समर्थकों के साथ परिसर स्थित सीबी हॉस्टल से रैली निकाली। रैली न्यूरो सर्जरी विभाग, प्लास्टिक सर्जरी और नेत्र रोग विभाग होते हुए प्रशासनिक भवन पहुंची। यहां कर्मचारियों ने कुलसचिव अर्चना गहरवार को हटाने की मांग को लेकर नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रशासनिक भवन में प्रवेश से रोकने का प्रयास किया।
दूसरी तरफ कुलसचिव अर्चना गहरवार ने हड़ताल और प्रदर्शन से संबंधित फोटो, वीडियो समेत अन्य तथ्यों की रिपोर्ट शासन के उच्च अधिकारियों को भेज दी है। रिपोर्ट में एस्मा का भी हवाला दिया गया है। फोटो और वीडियो के आधार पर हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की पहचान किए जाने की संभावना है।
प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों की कुलपति से वार्ता हुई। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कर्मचारियों की समस्याओं का तीन दिन के भीतर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी परिषद ने आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया। परिषद का कहना है कि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।
ये हैं मांगे
-वर्तमान कुलसचिव को हटाकर संवेदनशील अधिकारी की तैनाती की जाए।
-18 मई 2026 को प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन के तहत लंबित काम एक महीने में पूरे किए जाएं
-वेतन, पदोन्नति, कैडर निर्धारण और खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए
-20 नवंबर 2025 की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों और 5 कैडर के अनुमोदन को लागू किया जाए
-कार्यकारिणी परिषद के निर्णयों और शासन के आदेशों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए
-तीन महीने से रुके कर्मचारियों के वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए और भविष्य में समय पर वेतन मिले
-आवाज उठाने पर तबादले करने और फाइलों को शासन भेजने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए
-राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों के क्रियान्वयन में बाधा डालने वाली कार्यप्रणाली बंद की जाए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play