—विज्ञापन—
राजधानी दिल्ली के दक्षिणी हिस्से में मौजूद महरौली में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां एक पांच मंजिला इमारत अचानक गिर गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. जानकारी के मुताबिक, इमारत महरौली थाना क्षेत्र के सैदुलाजाब इलाके में मौजूद थी. चश्मदीदों का कहना है कि इमारत गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी और कुछ ही सेकंड में पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई. हादसे के समय इमारत में कई लोगों के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR वालों के लिए सरकार ने भेजा ‘इमरजेंसी अलर्ट’, अचानक घनघनाए मोबाइल फोन्स; दिखा ये मैसेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ और बाकी आपदा राहत एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. बचावकर्मी मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. हादसे के बाद आसपास के इलाके को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके कारण पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है. फिलहाल इमारत गिरने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. शुरुआती जांच में निर्माण की गुणवत्ता और भवन की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि पुराने या कमजोर ढांचे वाली इमारतों की समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके.
खबर अपडेट की जा रही है…
ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई को दहलाने की फिराक में था दाऊद इब्राहिम, पाकिस्तान की ISI से जुड़े 9 संदिग्ध गिरफ्तार

न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in