दिल्ली के हर्ष विहार में भरभराकर गिरा मकान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – AajTak

Feedback
राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से एक बड़ा हादसा हो गया है. रविवार शाम हर्ष विहार के मिलन गार्डन में स्थित एक मकान अचानक ढह गया है. मलबे के नीचे लोग दबे हो सकते हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है. इसके साथ ही हादसे में कितना नुकसान हुआ है, फिलहाल इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है.

दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) के मुताबिक, उन्हें शाम करीब 6:46 बजे हर्ष विहार के मिलन गार्डन में एक मकान के ढहने की आपातकालीन कॉल मिली थी. इसके बाद तुरंत दमकल की 5 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News