शादी के 3 महीने बाद होटल में मिली बैंक मैनेजर की पत्नी की लाश, पिता बोले- बेटी की हत्या हुई – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के करीब तीन महीने बाद एक महिला की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान करीब 28 वर्षीय मुस्कान सिमौलिया के रूप में हुई है. उसके पिता ने अपने दामाद नीलेश पर हत्या का शक जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. मुस्कान रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) की परीक्षा देने के लिए मायके आई थी. पिता का आरोप है कि पति उसे पहले से शादीशुदा होने की बात को लेकर परेशान करता था. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
मुस्कान के पिता रामजी लाल अहिरवार झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ के रहने वाले हैं. उनके मुताबिक, उन्होंने 29 जून 2026 को मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी अविनाश के बेटे नीलेश के साथ बेटी की शादी धूमधाम से की थी. शादी के बाद मुस्कान को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी इंदौर में रहती है. पिता का दावा है कि यह बात पहले नहीं बताई गई थी. इसके बाद नीलेश कथित तौर पर मुस्कान को ताने देता था कि उसकी पहली पत्नी अच्छी है,जबकि वह अच्छी नहीं है.
यह भी पढ़ें: झांसी में 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, चाचा बोले- जबरन शादी और भगाकर ले जाने का दबाव, भाई से भी मारपीट
रामजी लाल ने बताया कि नीलेश की करीब 10-15 दिन पहले मध्य प्रदेश के ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर नौकरी लगी थी. मुस्कान का रेलवे में जेई का पेपर था, इसलिए पिता उसे 10 अक्टूबर को ससुराल से झांसी लेकर आए थे. पिता के अनुसार, परीक्षा 28 अक्टूबर को होनी थी. इसी बीच 23 अक्टूबर की रात नीलेश झांसी पहुंचा और पत्नी को अपनी मौसी के घर गणेश बिहार ले जाने की बात कहकर साथ ले गया.
मौसी के घर ले जाने की बात कहकर होटल में ठहरने का आरोप
मृतका के पिता का आरोप है कि नीलेश मुस्कान को गणेश बिहार स्थित मौसी के घर ले जाने के बजाय ऋषभ होटल में ले गया. उनके मुताबिक, होटल का बिल 23 से 24 अक्टूबर तक का था. अगली सुबह जब उन्होंने संपर्क किया तो पति ने पहले फोन पर रुद्र होटल में होने की बात कही. बाद में उसका फोन आया कि वह अस्पताल में है. परिवार ने तलाश की तो मुस्कान जिला अस्पताल में मृत अवस्था में मिली.
रामजी लाल का कहना है कि जब उन्होंने दामाद से बेटी के बारे में पूछा तो वह काफी देर तक उन्हें इधर-उधर की बातें बताकर गुमराह करता रहा. बाद में उन्हें जिला अस्पताल बुलाया गया, जहां बेटी का शव मिला. पिता के मुताबिक, नीलेश ने बताया कि मुस्कान होटल के कमरे में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, परिवार को इस स्पष्टीकरण पर संदेह है.
पिता को शक- सिर पकड़कर दीवार से मारा
रामजी लाल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के सिर पर चोट थी. उन्हें शक है कि नीलेश ने उसका मुंह पकड़कर दीवार पर मारा, जिससे उसकी मौत हो गई. पिता ने इस आशंका को पति की पहली शादी से जुड़े विवाद से भी जोड़ा है. उनका कहना है कि मुस्कान ने शादी के बाद उन्हें बताया था कि नीलेश की पहली पत्नी इंदौर में रहती है और इसी बात को लेकर वह उसे परेशान करता था.
झांसी​
पिता के अनुसार, बेटी की परीक्षा की तैयारी चल रही थी और वह इसी वजह से मायके आई थी. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पति उसे अपने साथ ले जाने के बाद ऐसी परिस्थिति पैदा हो जाएगी. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगी.
होटल के कमरे में गिरती दिखी महिला, पुलिस ने CCTV देखा
पुलिस अधीक्षक प्रीति सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस के जरिए सीपरी बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला को जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है. महिला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरी हुई थी. सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां उसका पति भी मौजूद था.
एसपी के मुताबिक, नीलेश ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ऋषभ होटल में रुका था. सुबह चेकआउट के दौरान कमरे में मुस्कान अचानक गिर गई. इसके बाद होटल के कर्मचारियों की मदद से उसे ऑटो से अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने ऋषभ होटल पहुंचकर निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की. एसपी प्रीति सिंह के अनुसार, दंपती होटल के कमरा नंबर 212 में रुके थे. फुटेज में मुस्कान कमरे में जाने के बाद गिरती हुई दिखाई दे रही है. पुलिस पिता की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News