—विज्ञापन—
दिल्ली में स्कूलों को लगातार धमकी भरे मेल मिल रहे हैं। आज सुबह दो और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अब नजफगढ़ और मालवीय नगर के एक अन्य स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। बताया गया कि दिल्ली के कम से कम 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 7:40 और 7:42 बजे दो स्कूलों में बम की धमकी मिली। पुलिस और अन्य एजेंसियां स्कूलों में पहुंचकर तलाशी ले रही हैं। एसकेवी मालवीय नगर और आंध्रा स्कूल, प्रसाद नगर को धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं, और आशंका है कि और भी स्कूलों को यह धमकी भरा संदेश भेजा गया हो।
Several schools in Delhi have received threatening emails. Bomb threats were reported at two schools at 7:40 AM and 7:42 AM. Police and other agencies have reached the schools and are conducting searches. Threat emails were sent to SKV Malviya Nagar and Andhra School, Prasad… pic.twitter.com/qxdPfIYlMq
खबर अपडेट की जा रही है…
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in