Feedback
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी शुरू की है. इस सिलसिले में पुलिस ने डॉ उमर नबी के दो भाई आशिक अहमद और ज़हूर अहमद को हिरासत में लिया है. इसके अलावा, डॉ उमर के दो भाई तारिक और आमिर को भी शोपियां से रात की छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया है. उसकी मां शमीमा बानो को भी हिरासत में लिया गया है.
डॉ उमर पुलवामा का रहने वाला है और उसी मॉड्यूल का हिस्सा है, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस ने तोड़ा था. इस मॉड्यूल से 2900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ उमर के दो भाई आमिर और उमर को पुलवामा से हिरासत में लिया है. तारिक और आमिर को आगे की पूछताछ के लिए श्रीनगर लाया गया है. तारिक अहमद डार, जो एक टिपर ड्राइवर है और जिसकी उम्र 38 साल है, उसे भी हिरासत में लिया गया है.
12 मोबाइल फोन जब्त
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस कार का इस्तेमाल हुआ, वह पुलवामा के डॉ उमर की थी. तारिक ने खुलासा किया है कि यह कार पुलवामा के किसी आमिर ने खरीदी थी और फिर डॉ उमर को दे दी थी. पुलवामा में रिश्तेदारों से 12 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. नदिगाम शोपियां के इमरान के घर पर भी छापा मारा गया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू