Gemini Horoscope Today AAJ KA MITHUN RASHIFAL 28 May 2026, मिथुन राशिफल 28 मई: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला और थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा। शांत मन से काम लें, दिन शांति से गुजर जाएगा। सेहत और करियर के मामले में जहां आपको थोड़ा धैर्य और समझदारी दिखानी होगी, वहीं वैवाहिक जीवन का सुख आपको शांति देगा। आज के दिन का मूल मंत्र यही है कि किसी भी क्षेत्र में इमोशन में आकर या बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।
लव के मामले में आज का दिन इमोशन से भरा रहेगा। इस भावुकता के कारण लव लाइफ में थोड़ी सी मतभेद की स्थिति बन सकती है। इमोशनल होकर या भावनाओं में बहकर पार्टनर से कोई ऐसी बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्तों में खिंचाव आ सकता है। इसलिए आज अपनी जुबान और जज्बातों पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। इमोशनल होकर इस समय कोई भी बड़ा डिसीजन लेना आपके लिए सही नहीं होगा, यह आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। जो लोग सिंगल हैं और किसी नए रिलेशन में कदम रखना चाह रहे हैं, उन्हें सलाह है कि अभी थोड़ा रुक जाएं। जल्दबाजी करने के बजाय थोड़ा और सोच-विचार लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें। वहीं दूसरी ओर, जो लोग मैरिड हैं उनके लिए सिचूऐशन बहुत ही लाजवाब है। आपकी मैरिड लाइफ बहुत अच्छी चल रही है और आप दोनों के बीच गहरा बॉन्ड बना रहेगा। शादीशुदा लोग बहुत ही बेहतरीन और सुखद जिंदगी का आनंद उठाएंगे।
आज के दिन आपका बिजनेस थोड़ा संघर्षमय चलता हुआ दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति खराब तो नहीं है, लेकिन हां, यह थोड़ा स्ट्रगल और उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। दिन थोड़ा सा डिस्टर्बिंग रह सकता है, पर काम ठीक-ठाक चलता रहेगा। नौकरी में एक बात का विशेष ध्यान रखें, अपने उच्च अधिकारियों (बॉस या सीनियर) के साथ किसी भी तरह की पंगेबाजी या बहस में मत उलझिएगा, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है।
सेहत के दृष्टिकोण से आज आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आपके लग्नेश यानी राशि के मालिक बुध देव इस समय द्वादश भाव में बैठे हैं। ग्रहों की इस स्थिति के कारण आज आपके भीतर एनर्जी का लेवल थोड़ा घटा हुआ महसूस हो सकता है। शारीरिक रूप से इम्युनिटी थोड़ी सी मध्यम या कमजोर हो सकती है, जिसके चलते मौसम से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां आपको तंग कर सकती हैं। आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता होगी। हालांकि, कोई बहुत विशेष या बड़ी बात या गंभीर समस्या की स्थिति नहीं दिखाई पड़ रही है, फिर भी सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
आर्थिक और इन्वेस्टमेंट के मामलों में आज आपको अपने कदम पीछे खींचने की जरूरत है। निवेश के दृष्टिकोण से थोड़ा सा रुकना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मार्केट और आपकी राशि के स्वामी बुध देव द्वादश भाव में हैं और चंद्रमा पंचम में हैं। इसलिए भावुक होकर लिया गया कोई भी आर्थिक फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। पूरी तरह सोच-विचार कर और मार्केट की स्थिति देखकर ही कोई डिसीजन लें। इस समय बड़ा रिस्क लेने से बचें।
ग्रहों की स्थिति- आज आपकी कुंडली में ग्रहों का गोचर मिश्रित प्रभाव लेकर आया है। मिथुन राशि के लग्न भाव में ही शुक्र और गुरु देव एक साथ विराजमान हैं। आपके तृतीय भाव में केतु की स्थिति बनी हुई है, जबकि पंचम भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं। आपके नवम भाव में राहु देव स्थित हैं और दशम भाव में शनि देव अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं। एकादश भाव यानी लाभ भाव में मंगल देव बैठे हैं, और आपके राशि स्वामी यानी लग्नेश बुध देव, सूर्य देव के साथ कुंडली के द्वादश (12वें) भाव में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह चाल संकेत दे रही है कि आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभलकर चलने का रहेगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play