Feedback
दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत के बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. लखनऊ, सहारनपुर और लखीमपुर खीरी में मंगलवार को छापेमारी की गई. जांच टीमें संदिग्धों के घरों और अस्पतालों में जाकर पूछताछ कर रही हैं.
लखनऊ में डॉक्टर के घर छापा
लखनऊ में एटीएस, लोकल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त टीम ने डॉ. शाहीन शाहिद के घर तलाशी ली. शाहीन को पहले ही दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार किया जा चुका है. टीम ने घर से दस्तावेज जुटाए और परिवारवालों से पूछताछ की. शाहीन के पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी के ऐसे किसी जुड़ाव की जानकारी नहीं थी.
सहारनपुर में डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी
सहारनपुर में रहने वाले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉ. आदिल अहमद को 7 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. वह पिछले छह महीने से यहां के एक निजी अस्पताल में काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि उसने शहर में किराए का मकान लिया था और देर रात कुछ लोग उससे मिलने आते थे. पुलिस अब उसके संपर्कों की जांच कर रही है.
लखीमपुर खीरी में मोहम्मद सुहैल पर जांच
लखीमपुर खीरी के मोहम्मद सुहैल को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया है. उसके परिवार का कहना है कि सुहैल निर्दोष है और पिछले तीन साल से मदरसे में पढ़ाई कर रहा था. उसकी मां ने कहा कि बेटा बहुत सीधा-सादा था और उसे फंसाया गया है.
राज्यभर में बढ़ाई गई सुरक्षा
धमाके के बाद यूपी के सभी प्रमुख जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में सघन जांच की जा रही है. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी जिलों में चौबीसों घंटे निगरानी जारी रहेगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू