दिल्ली में चाकूबाजी में 18 साल के युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल – AajTak

Feedback
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी की एक घटना में 18 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस हत्या की वजह जानने में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है.
मरने वाले की पहचान अरमान (18) के रूप में हुई है, जो वेलकम इलाके का ही रहने वाला था. वहीं, घायल युवक अल्ताफ अली (18) को इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात इस घटना को लेकर PCR कॉल मिली थी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां दोनों युवक चाकू से घायल हालत में पड़े मिले.
दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि अल्ताफ की हालत फिलहाल स्थिर है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी विवाद के बाद चाकूबाजी हुई. हालांकि घटना की पूरी कड़ी अभी साफ नहीं हो पाई है.
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात किन परिस्थितियों में हुई.
वेलकम थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और खून के नमूने सहित अहम सबूत जुटाए.
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वारदात से पहले और बाद में आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके.
इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से जानते थे या नहीं, और क्या उनके बीच कोई पुरानी रंजिश थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News