दिल्ली में प्रदूषण का प्रहार, ITO-नरेला समेत 7 इलाकों में AQI 400 से अधिक, जानें कहां कितनी खराब है हवा – News24 Hindi

Written By Akarsh Shukla
पूसा में यह आंकड़ा 417, जबकि ITO में एक्यूआई 414 रहा. (Photo: PTI)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR की हवा में घुला प्रदूषण का जहर अब चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है. शनिवार सुबह शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 6 बजे नरेला में सबसे ज्यादा 428 AQI रिकॉर्ड किया गया. वहीं नॉर्थ कैंपस में 423, IIT दिल्ली में 419 और पूसा में 417 दर्ज किया गया. इन सभी इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है. प्रदूषण के इस स्तर ने राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
CPCB के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंच चुका है. नरेला के बाद नॉर्थ कैंपस में 423 और IIT दिल्ली में 419 AQI दर्ज किया गया. पूसा में यह आंकड़ा 417, जबकि ITO में एक्यूआई 414 रहा. इसके अलावा बुराड़ी क्रॉसिंग में 412 और DTU इलाके में 402 AQI रिकॉर्ड किया गया. वहीं कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक्यूआई 399, एनएसयूटी जाफरपुर में 397, चांदनी चौक में 395 और पंजाबी बाग में 394 दर्ज किया गया. इन इलाकों में हवा की स्थिति बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: Air Pollution: प्रदूषण का असर होने पर शरीर देता है ये संकेत, भूलकर भी न करें अनदेखा
#WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) at ITO is 414, categorised as ‘Severe’, as per the CPCB (Central Pollution Control Board).

(Visuals shot at 05:25 am) pic.twitter.com/s8Ad0LpWJ6
दिल्ली के प्रमुख सार्वजनिक और व्यस्त इलाकों में भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है. इंडिया गेट के आसपास AQI 312 दर्ज किया गया, जबकि AIIMS और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास यह आंकड़ा 310 रहा. इन तीनों इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है. हालांकि, धौला कुआं के आसपास स्थिति बेहतर रही, जहां AQI 147 दर्ज किया गया.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 50 के बीच रहने पर हवा अच्छी मानी जाती है. 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बेहद खराब और 401 से 500 तक गंभीर श्रेणी में रखा जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक गंभीर श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित कर सकता है. वहीं सांस और हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए इसका खतरा और बढ़ जाता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News