विदेश मंत्रालय ने भगवंत मान के पाकिस्तान जाने को लेकर साफ किया भारत का रुख, 'राष्ट्रीय नीति' का दिया हवाला – India TV Hindi

नई दिल्ली: पंजाब के सीएम भगवंत मान के पाकिस्तान जाने को लेकर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने अपना रुख साफ किया है और ये स्पष्ट किया है कि जब दूसरे देशों के साथ संबंधों की बात आती है, तो भारत एक राष्ट्रीय नीति का पालन करता है।
दरअसल पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 23 अक्टूबर को ये बात कही थी कि उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले ‘विश्व पंजाबी सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है। हालांकि उन्होंने इस आमंत्रण को लेकर ये सवाल उठाया था कि क्या उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत मिलेगी?
इसके अलावा भगवंत मान ने यह इच्छा भी जताई थी कि अगर करतारपुर गलियारा फिर से खुलता है तो पंजाब विधानसभा के सभी विधायक पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मुद्दे को लेकर साफ कहा, “जब दूसरे देशों के साथ संबंधों की बात आती है, तो हमारी एक राष्ट्रीय नीति है और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई इसका पालन करेगा।”
रणधीर जायसवाल ने कहा, “जहां तक ​​विदेश जाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को राजनीतिक मंजूरी देने का सवाल है, तो विदेश मंत्रालय अपनी समग्र नीति के अनुरूप इसका आकलन करता है और उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है।”
रणधीर जायसवाल ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर हमारा क्या रुख है, यह सभी के लिए बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए।”
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News