Chhath Puja 2026: छठ पूजा का दूसरा दिन आज, जानिए खरना पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और प्रसाद – News24 Hindi

Edited By Aman Maheshwari
आज छठ पूजा का दूसरा दिन खरना पूजा मनाया जा रहा है. (Photo Credit – AI)
Chhath Kharna Puja 2026 Today: आज छठ महापर्व का दूसरा दिन है. छठ के दूसरे दिन खरना पूजा की जाती है. इसे लोहंडा और खरना पूजा के नाम से भी जानते हैं. खरना पूजा के दिन सूर्यास्त के बाद शाम को पूजा की जाती है. खरना पूजा पर छठी मैया और सूर्य देव की पूजा-अर्चना का विधान है. खरना पूजा हर छठ महापर्व के दूसरे दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. खरना पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही निर्जला व्रत आरंभ होता है.
खरना पूजा के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी का आरंभ 13 नवंबर की रात 8 बजकर 42 मिनट पर हो गया है. इस तिथि का समापन रात को 11 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए आज खरना पूजा है. खरना के दिन पूजा शाम को सूर्यास्त के बाद की जाएगी. नई दिल्ली में सूर्यास्त शाम को 5 बजकर 28 मिनट पर होगा. पटना में सूर्यास्त शाम को 5 बजकर 2 मिनट पर होगा. रांची में सूर्यास्त शाम को 5 बजकर 4 मिनट पर होगा. सूर्यास्त के बाद खरना पूजा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Chhath Puja 2026 Aarti: छठ महापर्व पर जरूर करें ये आरती, मिलेगा छठी मैया का आशीर्वाद, खुशियों से भरेगा जीवन
खरना पूजा के अवसर पर सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद आप छठी मैया और सूर्य देव की पूजा का संकल्प लें. पूरे दिन व्रत रखें. शाम को सूर्यास्त के बाद आप पूजा के स्थान पर दीपक जलाकर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करें. पूजा के दौरान भगवान को प्रसाद का भोग अवश्य लगाएं. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद से ही करीब 36 घंटे लंबा निर्जला व्रत आरंभ हो जाता है.
खरना पूजा के प्रसाद में आप गुड़ की खीर बनाएं. आपको दूध, अरवा चावल और गुड़ से खीर बनानी चाहिए. अगर संभव हो तो खरना का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी की आंच पर बनाएं. प्रसाद बनाने के दौरान शुद्धता का विशेष ध्यान रखें. गुड़ी की खीर के साथ ही बिना नमक की रोटी बनाएं. आपको शुद्ध गेंहू के आटे और गाय के घी से रोटी बनानी चाहिए. इसके साथ ही प्रसाद में केले, सिंघाड़ा, गन्ना और अन्य मौसमी फल शामिल करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News