कस्बे में बस स्टैंड के पास रामलीला रंगमंच गोयल परिसर में श्री आदर्श रामलीला कला मंडल की ओर से आयोजित किए जा रहे रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन रामायण के महत्वपूर्ण एवं रोचक प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया। इस दौरान बालिकाओं ने अपने अभिनय से भगवान श्रीरा
रामलीला में गुरु विश्वामित्र का अयोध्या आगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार तथा जनकपुरी आगमन के प्रसंगों ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता एवं अन्य पात्रों की भूमिकाएं बालिकाओं द्वारा निभाई जा रही हैं। बालिकाओं ने अपने संवाद,भाव-भंगिमाओं और अभिनय से रामायण के पात्रों को मंच पर साकार कर दिया। धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुति ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु रामलीला देखने पहुंचे और बालिकाओं के अभिनय की सराहना की। श्रीराम ने किया ताड़का का वध वन में ऋषि-मुनियों के यज्ञ में बाधा डालने वाली राक्षसी ताड़का का सामना होता है। गुरु विश्वामित्र के आदेश पर भगवान श्रीराम ताड़का का वध कर ऋषियों को भयमुक्त करते हैं। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा करते हैं। इस प्रसंग का मंचन देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। गुरु विश्वामित्र ने मांगी सहायता मंचन में दिखाया गया कि ऋषि विश्वामित्र अपने यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या पहुंचते हैं। राजा दशरथ उनका आदर-सत्कार करते हैं। ऋषि विश्वामित्र राक्षसों द्वारा यज्ञ में डाली जा रही बाधाओं से परेशान होकर राजा दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ भेजने का आग्रह करते हैं। पुत्र वियोग की आशंका से राजा दशरथ चिंतित हो जाते हैं, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर वे दोनों राजकुमारों को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ वन की ओर प्रस्थान करते हैं। श्रीराम के चरण स्पर्श से हुआ अहिल्या का उद्धार रामलीला में अहिल्या उद्धार का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। गुरु विश्वामित्र के साथ मिथिला जाते समय श्रीराम की दृष्टि एक निर्जन आश्रम पर पड़ती है, जहां महर्षि गौतम की पत्नी अहिल्या श्राप वश शिला रूप में प्रतीक्षा कर रही होती हैं। भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से अहिल्या श्राप मुक्त होकर अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट होती हैं। इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और भगवान श्रीराम की करुणा एवं कृपा का संदेश दिया। इसके बाद गुरु विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर राजा जनक की नगरी जनकपुरी पहुंचते हैं। वहां नगर की सुंदरता, उत्सव का माहौल और लोगों की चहल-पहल देखने को मिलती है। जनकपुरी में दोनों राजकुमारों के आगमन से नगरवासी आनंदित हो उठते हैं। इस प्रसंग के साथ रामलीला में आगामी स्वयंवर प्रसंग को लेकर भी उत्सुकता का माहौल बना।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.