शहर कोतवाली परिसर में रविवार की रात आग से झुलसी युवती का उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। परिजन भी दिल्ली में मौजूद हैं और युवती के स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जता रहे हैं। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ के चाचा कलुवा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में पाया गया कि कुछ माह पहले युवती ने एडीजी जोन बरेली कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास नहीं किया था。
गौरतलब है कि पीड़िता युवती ने दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई से असंतुष्ट होकर रविवार की देर रात शहर कोतवाली परिसर में खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे मेरठ रेफर किया गया था, जहां से बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन मामले की निगरानी कर रहा है।
शहर कोतवाल अवनीत मान का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play