झांसी (बबीना)। बबीना थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। दबंगों ने तलवार के हमले से युवक को दो उंगलियां काट दीं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा बबीना निवासी मनीष यादव ने बताया कि उनकी सुकवा-ढुकवा रोड स्थित जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य चल रहा था। बीते छोटा भाई विजय यादव निर्माण कर रहे थे। तभी हरनाम, धनीराम, शिवम यादव, भज्जू, रज्जन यादव सहित कई लोग और कुछ महिलाएं वहां पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगीं।
इन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया। हमले में भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया, तलवार से उसकी हथेली और दो उंगलियां कट गई। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। आरोप लगाया कि आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंकें। जिससे आसपास खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाद में यह लोग धमकी देते हुए भाग निकले। घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया है। बबीना थाना प्रभारी विनय साहू ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध नामजज सहित अन्य पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play