दिल्ली में मेट्रो लाइन के पास ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) योजना के जरिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जल्द ही कई परियोजनाएं शुरूक रेगा। इसके लिए डीडीए प्रशासन ने मेट्रो लाइन के पास कई खाली भूमि को चिन्हित किया है। इसे टीओडी प्लॉट के तहत डीडीए प्रशासन के परिभाषित करते हुए यहां पर कई तरह के प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना बनाई है। इसमें टीओडी प्लॉट को आवासीय, औद्योगिक, कमर्शियल व डिस्ट्रिक्ट सेंटर के तहत भूमि को विकसित किया जाएगा। इसके मद्देनजर हजारों फ्लैटों के साथ बड़े कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट सेंटर का निर्माण होगा। डीडीए प्रशासन आगामी दिनों में इन टीओडी प्लॉट पर विभिन्न परियोजनाओं को शुरू करने के लिए बड़ी सरकारी एजेंसी, निजी कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपेगा। इसे लेकर इन टीओडी प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया शुरू करने की योजना है।
1- डीडीए ई-जोन में जीटी शाहदरा रोड पर दिलशाद गार्डन में मेट्रो की रेड लाइन के पास 4103 वर्ग मीटर के टीओडी प्लॉट को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
2- डीडीए ई-जोन में टीओडी कॉरिडोर के तहत मेट्रो रेड लाइन के पास पर झिलमिल ताहिरपुर-शाहदरा में औद्योगिक उपयोग के तहत 4941 वर्ग मीटर के टीओडी प्लॉट पर शॉपिंग सेंटर को विकसित किया जाएगा।
3- डीडीए ई-जोन में रेड लाइन मेट्रो के पास कड़कड़डूमा में एक निजी अस्पताल के पीछे स्थित 76 हजार वर्ग मीटर से अधिक त्रिकोणीय आकार के भूभाग को परिवहन व्यवस्था को लेकर विकसित किए जाने की योजना है।
4- डीडीए ई-जोन में ब्लू लाइन मेट्रो के पास प्रीत विहार में छह हजार वर्ग मीटर से अधिक के टीओडी प्लॉट को आवासीय तौर पर विकसित किया जाएगा।
5- डीडीए ई-जोन में पिंक लाइन मेट्रो के पास मंडावली, फाजलपुर में 11 हजार वर्ग मीटर से अधिक के टीओडी प्लॉट को आवासीय तौर पर तैयार किया जाएगा।
6- डीडीए के के-2 जोन में ब्लू लाइन मेट्रो के पास द्वारका सेक्टर-10 में सात हजार वर्ग मीटर के टीओडी प्लॉट पर लोकल शॉपिंग सेंटर विकसित होगा।
7- डीडीए के-2 जोन में ब्लू लाइन मेट्रो के पास द्वारका सेक्टर-10 में 31 हजार 100 वर्ग मीटर के टीओडी प्लॉट पर डिस्ट्रिक्ट सेंटर तैयार होगा।
8- डीडीए के के-2 जोन में द्वारका सेक्टर-12 में ब्लू लाइन मेट्रो के पास 26 हजार 400 वर्ग मीटर के टीओडी प्लॉट पर डिस्ट्रिक्ट सेंटर बनेगा।
9- डीडीए के जी-जोन में ग्रीन लाइन मेट्रो के पास आउटर रिंग रोड पर एक लाख 24 हजार वर्ग मीटर के टीओडी प्लॉट पर पीरागढ़ी डिस्ट्रिक्ट सेंटर बनेगा। इस भूभाग का उपयोग कमर्शियल व डिस्ट्रिक्ट सेंटर के रूप में होगा।
10- डीडीए के जी-जोन में ग्रीन लाइन मेट्रो के पास मादीपुर में 26 हजार वर्ग मीटर के टीओडी प्लॉट पर अस्पताल, नर्सिंग होम व कल्चरल सेंटर को तैयार किया जाएगा।
11- डीडीए के जी-जोन में मेट्रो की ग्रीन लाइन पर रोहतक रोड पर नौ हजार से अधिक टीओडी प्लॉट पर ग्रुप हाउसिंग के तहत आवास का निर्माण होगा।
12- डीडीए के रोहिणी जोन में रोहिणी सेक्टर-19 में मेट्रो की येलो लाइन पर 14 हजार से अधिक वर्ग मीटर के टीओडी प्लॉट को आवासीय क्षेत्र के तहत विकसित किया जाएगा।रो
13- डीडीए के रोहिणी जोन में मेट्रो की येलो लाइन पर रोहिणी सेक्टर-18 में आवासीय उपयोग के तहत 18 हजार वर्ग मीटर से अधिक के टीओडी प्लॉट पर ग्रुप हाउसिंग के मद्देनजर कई फ्लैट व अन्य आवासीय यूनिट का निर्माण होगा।
इस संबंध में डीडीए अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर व नमो भारत (आरआरटीएस) स्टेशनों के दोनों और बेहतर किफायती आवास और अन्य परियोजनाओं को तैयार कर रहे हैं। डीडीए की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) योजना के माध्यम से दिल्ली के शहरी परिदृश्य को बदलेगा। मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर और प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के साथ मौजूदा व प्रस्तावित नमो भारत (आरआरटीएस) लाइनों के पांच सौ मीटर के दायरे में यह योजना लागू होगी। इसके तहत टीओडी प्लॉटों पर कई बड़े कमर्शियल हब, शॉपिंग मॉल, आवासीय क्षेत्र और डिस्ट्रिक्ट सेंटर का निर्माण इन स्थानों पर करेंगे।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play