दिल्ली में 19-20 नवंबर को NIA की दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, अमित शाह होंगे शामिल – ABP News

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमले के बीच NIA की एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस का दिल्ली में आयोजन होने वाला है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर NIA और राज्यों की ATS को अहम दिशा-निर्देश देने की संभावना है. इस बैठक में देशभर के NIA, खुफिया एजेंसियों, पुलिस और ATS के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.
कॉन्फ्रेंस की प्रस्तावित तारीख 19 और 20 नवंबर 2026 बताई गई है. इस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान समर्थित शहजाद भट्टी गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क और युवाओं के ऑनलाइन कट्टरपंथीकरण पर फोकस किया जाएगा. बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की गतिविधियों और पश्चिम बंगाल में नेटवर्क दोबारा सक्रिय करने की कोशिशों पर भी चर्चा होगी . भारत की सीमाओं से घुसपैठ, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी रोकने की रणनीति बनेगी. इसके साथ ही नार्को टेररिज्म, आतंकी फंडिंग और संगठित अपराध के नेटवर्क पर भी होगा मंथन.
पाकिस्तान के प्रॉक्सी युद्ध को खत्म करेगा भारत
अधिकारियों ने बताया कि शीर्ष सुरक्षा अधिकारी पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे प्रॉक्सी युद्ध पर भी चर्चा होगी. जिसमें पाकिस्तानी गैंगस्टरों के गिरोहों द्वारा पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों पर पुलिस स्टेशनों, पुलिस अधिकारियों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों, व्यापारियों या मशहूर हस्तियों पर हमले करने के लिए भारतीय पुरुषों के इस्तेमाल के मामलों पर भी चर्चा की जाएगी.
पिछले एनआईए वार्षिक सम्मेलन में, दो एनआईए डेटाबेस लॉन्च किए गए थे. एक डेटाबेस संगठित अपराध नेटवर्क पर था, और दूसरा लूटे गए/खोए हुए या बरामद हथियारों पर. दोनों डेटाबेस राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संगठित अपराधियों, उनके तौर-तरीकों, पिछले मामलों और हथियारों के बारे में तुरंत जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं.
इसी वर्ष अगस्त में खुफिया ब्यूरो (आईबी) द्वारा आयोजित एक अलग सम्मेलन में, शाह ने जोर दिया था कि भारत की सुरक्षा नीति को वैश्विक अस्थिरता, ऊर्जा और संसाधनों से संबंधित असुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, बढ़ते कट्टरपंथ और साइबर गलत सूचना के युद्ध को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाना चाहिए.
रवि यादव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट (वरिष्ठ संवाददाता) हैं. CBI, NIA, ED, इनकम टैक्स, कस्टम्स और नारकोटिक्स को कवर करते हैं. इसके साथ ही हरियाणा, हिमाचल और पंजाब की राजनीति पर नजर रखते हैं. NEET-UG 2026 परीक्षा घोटाला, अनिल अंबानी से जुड़े ED और CBI मामले, ACP राजबीर सिंह हत्याकांड, हरियाणा में बाबा रामपाल से जुड़ा मामला, हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन, बाबा राम रहीम से जुड़ा मामला, रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा जमीन घोटाला, ऐश्वर्या राय – सुकेश/जैकलीन ED मामले का खुलासा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जुड़े ED मामलों को प्रमुखता से कवर किया है.
रवि यादव के पास पत्रकारिता में करीब 20 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले पंजाब केसरी, आज समाज, लाइव इंडिया, हरियाणा न्यूज़, तहलका, नेटवर्क 18, दैनिक भास्कर और भारत-24 जैसे संस्थानों के साथ काम किया है. देश के जटिल मामलों की जांच रिपोर्ट पढ़ने, जांच एजेंसियों के काम करने के तरीकों को समझने और जांच में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकों से अपडेट रहने में काफी रुचि है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, हरियाणा से मास कम्युनिकेशन में एमए की डिग्री हासिल की. MDU रोहतक से राजनीति विज्ञान में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) किया है. संपर्क करें- ravi.y@abpnetwork.com
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News