Shahjahanpur news : चार दिन पहले लगवाया था अंगूठा, राशन मांगने पर युवक को कोटेदार ने जमकर पीटा, जिला रेफर – Janpad News Live

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885
Email:info.janpadnewslive@gmail.com
Janpad Mirror
Follow Us
राशन लेने गए एक युवक की कोटेदार और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।
राहुल शुक्ला ब्यूरो
पुवायां, शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मगदापुर खुर्द में राशन लेने गए एक युवक की कोटेदार और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को थाने लाया गया, जहां से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल के परिजन रामलड़ैते ने बताया कि उनका चचेरा भाई विश्व मोहन पुत्र मेवाराम राशन लेने के लिए कोटेदार के घर गया था। आरोप है कि चार दिन पहले ही विश्व मोहन से अंगूठा लगवा लिया गया था, लेकिन उसे राशन नहीं दिया गया। बुधवार को जब वह दोबारा राशन मांगने पहुंचा तो कोटेदार और उसके साथियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में मनबढ़ कोटेदार मनमानी कर रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबर
ये भी पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News