दिल्ली: लोन रिकवरी के लिए ग्राहकों की मॉर्फ तस्वीर बनाकर करते थे ब्लैकमेल, दो एजेंट गिरफ्तार – Aaj Tak

Feedback
देश की राजधानी दिल्ली में लोन रिकवरी के नाम पर तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर लोगों को बदनाम करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.दिल्ली पुलिस ने लोन रिकवरी के लिए पीड़ितों की तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप में मॉर्फ करने के आरोप में इन्हें पकड़ा है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कपिल और हिमांशु के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी एक चीनी व्यक्ति से पीड़ितों का डेटा प्राप्त करते थे. यह डेटा फ्लेक्सी लोन कंपनी ऐप के माध्यम से लोन लेने वालों का होता था, जिसमें उनकी व्यक्तिगत जानकारी और तस्वीरें शामिल होती थीं.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक हिमांशु पीड़ितों का डेटा और तस्वीरें कपिल को भेजता था. इसके बाद कपिल उन तस्वीरों को मॉर्फ कर उन्हें अश्लील रूप में बदल देता था. ये तस्वीरें पीड़ितों पर दबाव बनाने और लोन की रकम वापस वसूलने के लिए इस्तेमाल की जाती थीं.
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं. इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के इस गिरोह के पीछे कई और लोग जुड़े हो सकते हैं. मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तरह की गतिविधियों में और कौन-कौन शामिल हैं.
पुलिस ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया है और कहा कि यह न केवल निजता के अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि साइबर अपराध और मनोवैज्ञानिक शोषण का भी मामला है. पीड़ितों को न्याय दिलाने और इस प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना ने ऑनलाइन लोन ऐप्स और उनकी रिकवरी प्रक्रियाओं से जुड़ी खामियों को भी उजागर कर दिया है. पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी ऐसे संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है.
 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News