दिल्ली विधानसभा परिसर में बवाल, धरने पर बैठ गईं आतिशी… पुलिसकर्मियों से की बहस – Zee News Hindi

Breaking News in Hindi: ब्रेकिंग न्यूज से लेकर देश दुनिया की हर खबर; बिजनेस, एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए बने रहें Zee News Hindi के साथ.
Trending Photos
ये भी पढ़ें- पिता ने एक-एक कर तीनों बेटियों को नोच डाला, रेप के बाद एक का 4 बार कराया अबॉर्शन, शर्म से गड़ गया समाज
ये भी पढे़ं- मणिपुर: राष्ट्रपति शासन लगने के 14 दिन बाद आई गुड न्यूज़, हो गया एक बड़ा सरेंडर; भारी मात्रा में हथियार वापस
 
ये भी पढ़ें- मुगल पहली बार साल 1526 में भारत आए, लेकिन इससे पहले किस देश में रहते थे?
ये भी पढ़ें- मुगलों के नाम पर हैं कितने मोहल्ले और रोड? उत्तर से दक्षिण तक गिनते-गिनते थक जाएंगे आप
दिल्ली विधानसभा परिसर में बवाल, धरने पर बैठीं आतिशी… पुलिसकर्मियों से की बहस
– दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप विधायक आतिशी ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ ‘जय भीम’ लिखे पोस्टरों के साथ विधानसभा परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उनकी वहां तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई. आतिशी ने पुलिस से सवाल किया कि उन्हें विधानसभा में प्रवेश क्यों नहीं करने दिया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने जवाब दिया कि स्पीकर के आदेश के अनुसार आप विधायकों को अंदर जाने से रोका गया है.
#WATCH | Delhi assembly LoP and AAP leader Atishi, along with other leaders of the party stages a protest outside assembly premises with placards of ‘Jai Bhim’ pic.twitter.com/aEjqjP7sI1
— ANI (@ANI) February 27, 2025
योगी ने की प्रयागराज में अरैल घाट-संगम पर पूजा-अर्चना
महाकुंभ समाप्त होने के बाद अब वहां कुछ अन्य धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने प्रयागराज में अरैल घाट-संगम पर पूजा-अर्चना की.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, Deputy CMs Brajesh Pathak, KP Maurya and other ministers of the cabinet perform puja at Arail Ghat – Sangam in Prayagraj. pic.twitter.com/jMMQD2UwqF
— ANI (@ANI) February 27, 2025
कैग रिपोर्ट पर क्या बोले प्रवेश साहिब सिंह
दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि फिलहाल ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दिल्ली बर्बाद हो गई है… बारापुला प्रोजेक्ट की लागत पहले ही स्वीकृत राशि से दोगुनी हो चुकी है क्योंकि सरकार की ओर से कोई फॉलो-अप नहीं हुआ. उस प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी ने मुझे बताया कि पिछले 10 सालों में कोई मंत्री वहां फॉलो-अप के लिए नहीं गया… इसी तरह, कई अन्य परियोजनाओं की लागत भी बिना निगरानी के दोगुनी हो गई है. कैग रिपोर्ट पर उन्होंने कहा, “हम 2000 करोड़ रुपये के घोटाले पर चर्चा करेंगे… ‘शीशमहल’ की भी जांच होगी.
#WATCH | Delhi Minister Parvesh Sahib Singh says, “Currently, it seems like the whole of Delhi is damaged…The cost of the Barapulla project has already been double the sanctioned amount because there was no follow-up from the government. The company working on that project has… pic.twitter.com/JGmObb39TP
— ANI (@ANI) February 27, 2025
श्रीलंका में जेल में बंद 27 भारतीय मछुआरे चेन्नई पहुंचे.
तमिलनाडु श्रीलंका में जेल में बंद 27 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है, और वे आज चेन्नई पहुंचे.
#WATCH | Tamil Nadu | 27 India fishermen who were jailed in Sri Lanka were released, and today they arrive in Chennai
Visuals from Chennai airport pic.twitter.com/OzpRaUr1aT
— ANI (@ANI) February 27, 2025
अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में जहानाबाद शिक्षिका निलंबित
– केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद में तैनात प्रशिक्षु प्राथमिक शिक्षिका दीपाली पर आखिरकार गाज गिर ही गई. केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने जहानाबाद जिले में अपनी पोस्टिंग को लेकर बिहार और राज्य के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है. केंद्रीय विद्यालय जहानाबाद की टीचर सस्पेंड दीपाली पर इसलिए कार्रवाई की गई क्योंकि सोशल मीडिया पर उनका एक कथित वीडियो सामने आया. जिसमें उन्हें अपनी नई पोस्टिंग जहानाबाद के लिए बिहार और राज्य के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते देखा गया था.
– इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजरों ने आक्रोश भी जाहिर किया था. सारण जिले में करना होगा रिपोर्ट केवीएस क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियमावली, 1965 के नियम 10 के प्रावधानों के अनुसार, केवीएस, जहानाबाद में तैनात प्रशिक्षु प्राथमिक शिक्षक दीपाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. वह सारण जिले के केवीएस, मशरख को रिपोर्ट करेंगी.’ इस संबंध में जहानाबाद जिला प्रशासन ने एक बयान भी जारी किया.
सम्भल शाही जामा मस्जिद की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
– सम्भल की शाही जामा मस्जिद की याचिका पर आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, रमजान से पहले मस्जिद की रंगाई पुताई और मेंटेनेंस की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुबह 10 बजे सुनवाई होगी, मस्जिद कमेटी ने कहा है कि हर साल रमजान से पहले रंगाई पुताई और मेंटेनेंस का काम होता रहा है, मस्जिद कमेटी ने एएसआई को पत्र भेजकर रंगाई पुताई किए जाने की मांग की है, कमेटी के मुताबिक अभी तक एएसआई की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने के चलते हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.
बिहार में बदल गई पावर पॉलिटिक्स, नीतीश कैबिनेट में 7 नए चेहरे; सभी बीजेपी के; किस करवट लेगी राजनीति?
– नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 7 नए चेहरों को शामिल किया है. खास बात यह रही कि ये सभी नए मंत्री बीजेपी के हैं. यह विस्तार पिछले एक साल से लंबित था जिसे आखिरकार बीजेपी अध्यक्ष जेपी. नड्डा और नीतीश कुमार की बैठक के बाद अंतिम रूप दिया गया. माना जा रहा है कि यह विस्तार बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले का अंतिम बड़ा राजनीतिक कदम है. पूरी खबर पढ़ें
Live Hindi News: आज की ताजा खबर
– महाकुंभ खत्म हो गया है. 66 करोड़ लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है. प्रयागराज में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कुंभ के बाद की गतिविधियों में भाग लेंगे और सफाई कर्मियों से संवाद करेंगे. इधर गुरुवार को दिल्ली विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है. सत्र में सीएजी रिपोर्ट और अन्य विधायी मामलों पर चर्चा होगी. 
– यूरोपीयन यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत दौरे पर आएंगीं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बीएस मंथन के 50वें वर्षगांठ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी.आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अरुणाचल दौरा आज है. 
– एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया विज्ञान भवन में प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह आयोजित करेगा. उधर चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में मैच होगा. दोनों टीमें टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हैं.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News