दिल्ली विधानसभा में चुनाव आरपीआई की एंट्री, रामदास अठावले ने कहा – अरविंद केजरीवाल को हटाना जरूरी – Ucn News

admin
News Admin
नई दिल्ली: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने आज शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।
वहीं, दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अपने पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद आरपीआई (अठावले) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हमारी पार्टी की भूमिका दिल्ली में 15 से 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। 
इसी के साथ अरविंद केजरीवाल को हटाने की बात करते हुए अठावले ने कहा, “दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को हटाना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस सालों में दिल्ली का विकास किया है और इसी वजह से भाजपा को यहाँ सत्ता में आना चाहिए। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया की भूमिका यह है कि हम 15-20 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।” 
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News