दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापट्टनम में खेला जाएगा भारत-श्रीलंका पहला वनडे मैच – News24 Hindi

Written By Alsaba Zaya
IND vs SL: Image Credit/ ANI
India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 दिसंबर से होने वाला है. तय शेड्यूल के मुताबिक ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था. लेकिन बीसीसीआई ने इस मुकाबले को दिल्ली की जगह विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया है. बीसीसीआई ने इसका ऐलान 5 नवंबर को ही कर दिया है. साथ में इसकी वजह भी बताई है.
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले की मेजबानी अब दिल्ली नहीं करेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मैच के स्थान में बदलाव करते हुए इसे विशाखापत्तनम में आयोजित करने का फैसला किया है. अब दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
बीसीसीआई के मुताबिक, दिल्ली क्रिकेट एवं जिला संघ (DDCA) ने मौसम से जुड़ी परिस्थितियों और स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्यों का हवाला देते हुए मैच को दूसरे स्थान पर कराने का अनुरोध किया था. बोर्ड ने इस मांग पर विचार करने के बाद मुकाबले को विशाखापत्तनम स्थानांतरित कर दिया.
दिल्ली में होने वाले इस मुकाबले को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके थे. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अरुण जेटली स्टेडियम में मरम्मत और अन्य जरूरी काम चल रहे हैं. ऐसे में स्टेडियम 13 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो पाएगा.
इसी वजह से पहले वनडे को दिल्ली से हटाकर अहमदाबाद में कराने की चर्चा भी सामने आई थी. हालांकि, अब बीसीसीआई ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए विशाखापत्तनम को नए वेन्यू के रूप में चुना है.
दिलचस्प बात यह है कि वेन्यू बदलने की खबरों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ऐसी रिपोर्ट्स को गलत बताया था. लेकिन अब बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर मैदान बदलने का फैसला कर लिया गया है. इसके साथ ही भारत और श्रीलंका के पहले वनडे मुकाबले का नया आयोजन स्थल भी तय हो गया है.
रविवार, 13 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे — पहला वनडे (विशाखापट्टनम)
बुधवार, 16 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे — दूसरा वनडे (बेंगलुरु)
शनिवार, 19 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे — तीसरा वनडे (अहमदाबाद)
मंगलवार, 22 दिसंबर 2026 | शाम 7:00 बजे — पहला टी20 (राजकोट)
गुरुवार, 24 दिसंबर 2026 | शाम 7:00 बजे — दूसरा टी20 (कटक)
रविवार, 27 दिसंबर 2026 | शाम 7:00 बजे — तीसरा टी20 (पुणे)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News