मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का परचम – Hindustan

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने कई अहम मुकाबलों में जीत दर्ज की है। कई उम्मीदवारों ने प्रतिनिधि सभा और राज्य स्तर के चुनावों में सफलता हासिल की। अमीश शाह प्रतिनिधि सभा के लिए चुने जाने वाले छठे भारतीय-अमेरिकी हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय मूल के 30 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज है। प्रतिनिधि सभा : जीतने वाले उम्मीदवार
1. सुहास सुब्रमण्यम (डेमोक्रेट): वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीतकर दूसरी बार सांसद बने।
2. अमी बेरा (डेमोक्रेट): कैलिफोर्निया के तीसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीतकर आठवीं बार प्रतिनिधि सभा पहुंचे।
3. रो खन्ना (डेमोक्रेट): कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा निर्वाचित हुए।
4. प्रमिला जयपाल (डेमोक्रेट): वॉशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीतकर छठी बार प्रतिनिधि सभा पहुंचीं।
5. पिया दांडिया (डेमोक्रेट): फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीतकर पहली बार अमेरिकी प्रतिनिधि सभा पहुंचीं।
6. •अमीश शाह (डेमोक्रेट): एरिजोना के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत का दावा किया।
राज्य-स्थानीय स्तर पर जीतने वाले प्रत्याशी
1. अरुणा मिलर : मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में अपना पद बरकरार रखा।
•2. सबा हैदर : इलिनोइस राज्य के 84वें डिस्ट्रिक्ट से स्टेट हाउस का चुनाव जीता।
•3. रंजीव पुरी : मिशिगन के 24वें डिस्ट्रिक्ट से दोबारा जीत दर्ज की।
•4. राम विलिवालम : इलिनोइस में स्टेट सीनेट के लिए दोबारा चुने गए।
•5. केविन ओलिकल : हाउस सीट पर निर्विरोध निर्वाचित।
•6. रंजन रोहतगी : इंडियाना की सेंट जोसेफ काउंटी काउंसिल से जीत।
7. जोश कौल : विस्कॉन्सिन के अटॉर्नी जनरल का चुनाव जीतकर दोबारा इस पद पर पहुंचे।
8. अपर्णा राज : वाशिंगटन डीसी की सिटी काउंसिल के वार्ड-1 से निर्वाचित हुईं।
9. ज्योत सिंह : जॉर्जिया के हाउस डिस्ट्रिक्ट-97 से जीत दर्ज की।
10. नबीला सैयद : इलिनोइस के सीनेट डिस्ट्रिक्ट-26 से जीत दर्ज की।
11. पूजा सेठी : टेक्सास से 47वें हाउस जिले की सीट पर जीत हासिल की।
दिग्गज हारे
1. विवेक रामास्वामी : ओहायो के गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News