Written By Akarsh Shukla
प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है. (Photo: ANI)
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 399 दर्ज किया गया है. वहीं, आनंद विहार में AQI 296 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली के नौरोजी नगर रिंग रोड के आसपास के इलाके में एक्यूआई 416 दर्ज किया गया. राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है.
CPCB के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 399 दर्ज किया गया. यह बेहद खराब श्रेणी की ऊपरी सीमा के करीब है. वहीं, पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में AQI 296 रहा. हालांकि यहां स्थिति इंडिया गेट के मुकाबले कुछ बेहतर है, लेकिन हवा अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है. गौरतलब है कि AQI का स्तर 0 से 50 के बीच रहने पर हवा को अच्छी, 51 से 100 के बीच संतोषजनक और 101 से 200 के बीच मध्यम श्रेणी में रखा जाता है. इसके बाद 201 से 300 के बीच हवा खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: क्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण? जानिए कैसे काम करती है यह तकनीक
#WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around Nauroji Nagar Ring Road is 416, categorised as ‘Severe’, as per the CPCB (Central Pollution Control Board).
(Visuals shot at 07:10 am) pic.twitter.com/1nZLAC9PA2
गौरतलब है कि खराब और बेहद खराब श्रेणी की हवा में लंबे समय तक रहने से लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए ऐसी स्थिति अधिक परेशानी पैदा कर सकती है. बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को भी प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी जाती है.
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण एक लंबे समय से बनी हुई समस्या है. दिल्ली में ग्रैप-2 के सख्त नियम लागू हैं. दिल्ली बॉर्डर पर बाहर से आने वाले वाहनों की कड़ी जांच जी जा रही है, क्योंकि 1 नवंबर से राजधानी में गैर बीएस-6 वाहनों के प्रवेश पर रोक है. प्रदूषण के स्तर में बदलाव का पता लगाने के लिए CPCB के निगरानी केंद्र अलग-अलग क्षेत्रों की हवा की गुणवत्ता का आकलन किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 लागू होने की आशंका
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301