—विज्ञापन—
दिल्ली NCR में रविवार शाम को तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 15 और 17 जुलाई को आंधी और तूफान के साथ तेज बारिश होगी। इसके अलावा वेस्ट यूपी के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद में 14 जुलाई को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 जुलाई को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद बारिश शुरू हो जाएगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
IMD के मुताबिक, 15 और 17 जुलाई को आंधी और तूफान के साथ बारिश होगी। इस दौरान 70 किलोमीटर की रफ्तार हवा चलेगी। बारिश के बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 17 जुलाई तक देश किे अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह गरज के साथ बिजली भी कड़कने की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब पूरी तरह देशभर में सक्रिय हो चुका है। 14 जुलाई को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in