कभी धूप, कभी घने बादल तो कभी आंधी तूफान और बारिश। दिल्ली एनसीआर में मौसम की लुका छिपी जारी है। गुरुवार को भी कई इलाकों में भारी बारिश हुई जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच लोगों को अब मॉनसून का इंतजार है। 4 जून को केरल में एट्री लेने के बाद माना जा रहा है कि जून के तीसरे हफ्ते तक मानसून देश के अधिकतर हिस्सों को कवर कर लेगा। वहीं दिल्ली एनसीआर में भी ये 25 से 30 जून के बीच एंट्री ले सकता है।
मानसून इस साल सामान्य समय से तीन दिन देरी में केरल पहुंचा है। लेकिन फिर भी जून के तीसरे हफ्ते देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर करता हुआ आगे बढ़ जाएगा। पिछले साल मानसून 29 जून को केरल पहुंचा था जबकि सामान्य समय 27 जून था।
जानकारी के मुताबिक इस साल 25 से 30 जून के बीच दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ मानसून उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए हरियाणा, पंजाब, चंदीगढ़ होते हुए पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा। इस बीच दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की बारिश होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और यह 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
अन्य मौसम केंद्रों में भी न्यूनतम तापमान में इसी तरह की गिरावट देखी गई। पालम में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम है। यह एक दिन पहले की तुलना में 5.6 डिग्री कम रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री और रिज में 23.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार की तुलना में क्रमशः 3.2 डिग्री और 4.4 डिग्री कम हैं। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पालम में सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच 2.9 मिमी बारिश हुई। रिज में गुरुवार रात 11:30 बजे से देर रात दो बजकर 30 मिनट तक चार मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि अयानगर में तड़के 4.2 मिमी बारिश हुई।
इसी के साथ शुक्रवार के लिए भी बारिश और आंधी तूफान का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था। शनिवार को भी मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई है। वहीं 7 जून को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जबकि इसके बाद 8 जून से मौसम साफ रह सकता है।
अदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिंदुस्तान’ में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी ‘हार्ड-कोर’ खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और ‘कैलेंडर जर्नलिज्म’ से लेकर ‘फैक्ट चेक’ तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और ‘मीडिया लॉ एंड एथिक्स’ के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play