Khan Sir News Live: खान सर पर कसता जा रहा शिकंजा, कोचिंग सेंटर के पास भारी पुलिस बल तैनात – Navbharat Times

बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंग संस्थानों में शुरू हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ लिया है। इस बीच, खान ग्लोबल स्टडीज में हुई तोड़फोड़ की घटना के संबंध में अब फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, पुलिस ने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई थी और परिसर पर पथराव किया गया था। इसके बाद गुरुवार को एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया था।
खान सर के निजी सुरक्षाकर्मियों की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के बाद खान सर के नाम से प्राथमिकी दर्ज हुई है। पटना पुलिस ने कहा है कि आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। अगर खान सर कोर्ट का रुख करते हैं और वहां से कोई राहत नहीं मिलती है, तो गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। देर शाम तक उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News