Feedback
दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बुधवार सुबह हल्की-हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे.
सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी, बिजली चमकने और 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.
IMD के अनुसार, शाम से रात के बीच कुछ जगहों पर एक बार फिर हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने की संभावना है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू