Feedback
जंतर-मंतर हिंसा में घायल ACP जय प्रकाश बोले- प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और बोतलें फेंकी
कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले रांची में सुरक्षा कड़ी
PM मोदी के ऐलान पर TMC का जवाब, सागरिका घोष बोलीं- पहले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, फिर होगी चर्चा
PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार
छात्र आंदोलन के बीच युवराज सिंह की सरकार से इमोशनल अपील
PM Modi on Paper Leak: पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिया बड़ा फैसला
CJP Protest in Delhi: ‘प्रोवोक नहीं होना, शांति ही हमारी ताकत’, बोले अभिजित दिपके
AAP on Delhi Protest: दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर आतिशी का मोदी सरकार पर हमला
Monsoon Session: संसद सत्र से पहले NDA सांसदों की अहम बैठक
Delhi Protest: CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों से मिले स्पेशल CP देवेश चंद्र श्रीवास्तव
CJP Protest Delhi: आशुतोष रंका ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
CJP Protest in Delhi: जंतर-मंतर के पास सुरक्षा बलों ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल
जेपी नड्डा पर उमर अब्दुल्ला का पलटवार
Delhi Metro: CJP प्रदर्शन के बीच DMRC का फैसला, राजीव चौक समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद
Salman Khan on CJP protest: छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने क्या कहा?
Mumbai CJP Protest: मुंबई में CJP समर्थक प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई, 13 FIR दर्ज
दिल्ली में छात्रों का आंदोलन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नाम से जंतर मंतर पर लगातार जारी है. 20 जुलाई को “चलो पार्लियामेंट” मार्च के दौरान हजारों छात्र और युवा संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश में दिल्ली पुलिस से भिड़ गए. पुलिस ने बैरिकेडिंग, लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें दर्जनों प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए.
टेंट तोड़े जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी वापस लौटे और मानसून की बारिश में भी धरना जारी रखे हुए हैं. सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती होकर भी भूख हड़ताल पर डटे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
अब यह दिल्ली से निकलकर मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे कई बड़े शहरों तक फैल गया है. प्रदर्शन में ज्यादातर ‘जेन जी’ और छात्र शामिल हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की खामियों, बेरोजगारी और अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरे हैं. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कहा है कि यह आंदोलन अनिश्चित काल तक जारी रहेगा.
राजनीति में भी इस आंदोलन को लेकर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस समेत पूरे इंडिया गठबंधन ने छात्रों का समर्थन किया है. राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने संसद में नीट परीक्षा को लेकर सवाल उठाए, काले कपड़े पहनकर विरोध जताया और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई.
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पंजाबी बाग के ACP जय प्रकाश ने कहा कि संसद मार्ग की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान कुछ लोगों ने पानी की बोतलें और पत्थर फेंके. उन्होंने बताया कि एक पत्थर उनके माथे पर लगा और फिलहाल उनका इलाज RML अस्पताल में चल रहा है.
#WATCH | Delhi | Additional Commissioner of Police (Punjabi Bagh) Jai Prakash, who sustained an injury to his forehead while performing duty, says, “I was on duty at the protest site near Jantar Mantar from 7:00 a.m. today. The protesters continued shouting slogans and creating a… pic.twitter.com/u0W6ACZ8mK
कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव के आह्वान से पहले झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. BJP के प्रदेश कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Heavy security deployment at the state BJP office ahead of Congress’ call for the BJP office gherao today. pic.twitter.com/GpZXWBWSNy
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के ऐलान के बाद टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि NEET मुद्दे पर सदन में चर्चा से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा. उन्होंने कहा कि इस्तीफे के बिना चर्चा नहीं होगी.
#WATCH | Delhi: On PM Modi’s tweet on setting up fast-track courts to ensure stringent punishment for those involved in paper leaks, TMC MP Sagarika Ghose says, “First resignation, then discussion. We are demanding discussion on NEET in the House but before the discussion,… pic.twitter.com/iNX4r6MjIH
देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामलों को लेकर जारी भारी बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है, जिस पर अब राहुल गांधी ने पलटवार किया है. राहुल गांधी ने छात्रों की तीन प्रमुख मांगों को भी दोहराया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए. सरकार छात्रों से माफी मांगे. छात्रों के साथ कथित हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. यह भी पढ़ें: ‘युवाओं के भविष्य को सबसे अधिक नुकसान आपने पहुंचाया’, PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का जवाब
दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सरकार और प्रदर्शनकारी संगठन CJP से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की. युवी ने कहा कि देश के छात्रों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा और बेहतर भविष्य का अधिकार मिलना चाहिए. यह भी पढ़ें: ‘भारत के भविष्य के लिए साथ बैठिए…’, छात्र आंदोलन के बीच युवराज सिंह की सरकार से इमोशनल अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक के मामलों के त्वरित निस्तारण और दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई’, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
अभिजीत दिपके ने कहा, ‘हम लोगों को यहां पर शांति से बने रहना है. बीजेपी वाले कुछ गुंडे भेजेंगे, जो आपको उकसाने की कोशिश करेंगे. लेकिन आपको प्रोवोक नहीं होना है. आपको शांति से बैठे रहना है. पीस और नॉन-वायलेंस हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यह मूवमेंट, यह प्रोटेस्ट, जो एक महीने से लगातार चल रहा है, वह इसलिए चल पाया है क्योंकि इसकी नींव शांति और अहिंसा पर रखी गई है. आगे भी यह इसी रास्ते पर चलेगा। कहीं न कहीं महात्मा गांधी को भी गर्व होगा कि इतने सालों बाद भी इस देश में सत्याग्रह हो रहा है.”
हमे शांति बनाए रखना है,
ये आंदोलन अहिंसा से चलेगा,
कोई गलत काम नहीं करना है जिससे कि हमारे देश को नुकसान हो।
जंतर मंतर 📍 pic.twitter.com/HjGhSUSska
आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मेट्रो स्टेशनों के बंद किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार रोज़ाना दिल्ली की लाइफलाइन यात्रा व्यवस्था को बाधित कर रही है, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बातचीत नहीं कर रही.
बीजेपी संसदीय दल ने निर्देश जारी कर सभी NDA सांसदों (मंत्रियों को छोड़कर) से गुरुवार सुबह 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र होने को कहा है. इस निर्देश को अत्यंत महत्वपूर्ण और तत्काल प्रभाव से पालन करने को कहा गया है.
इनपुट: हिमांशु मिश्रा
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 22-23 जुलाई की रात स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर, ज़ोन-I) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने RML अस्पताल जाकर CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना.
During the night intervening 22-23 July, Devesh Chandra Srivastva, Spl. CP/L&O Zone-I, visited RML Hospital to see the police personnel who have sustained serious injuries during the CJP protests at Jantar Mantar on 22 July.
(Source: Delhi Police) pic.twitter.com/Z0r2uWgNBM
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों का धन्यवाद किया है. उनका कहना है कि सरकार हिंदू-मुस्लिम पर बात करती है. लेकिन शिक्षा पर बात नहीं करती है. शिक्षा के मुद्दे पर बात करना नहीं चाहते.
A post shared by Ashutosh Ranka (@ashutosh_ranka)
नई दिल्ली के जंतर-मंतर के पास NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने बुधवार देर रात प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण होने पर सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कार्रवाई की. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मी तैनात रहे.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने SSB पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह घटना 2022 की है, जब जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की नहीं बल्कि उपराज्यपाल के नेतृत्व वाला प्रशासन था. उन्होंने हाई लेवल कमेटी की रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए.
DMRC ने घोषणा की है कि सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद रहेंगे. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के कारण दिल्ली मेट्रो के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, ना चढ़ पाएंगे और ना उतर पाएंगे
Service Update
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna…
दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध-प्रदर्शन ने बॉलीवुड का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है. सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट में कहा कि यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था. बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें: छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी! जज्बे को किया सलाम, बोले- ये पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी
मुंबई पुलिस ने 18 जुलाई से अब तक CJP के समर्थन में हुए प्रदर्शनों के सिलसिले में 13 एफआईआर दर्ज की हैं और करीब 400 लोगों को नामजद किया है. पुलिस का कहना है कि कई स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन किए गए, जबकि प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग उठाई. पुलिस के अनुसार, शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर और शिवसेना भवन समेत कई स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन किए गए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू