हिंदी भाषा ने देश को एकजुट करने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह – News On AIR

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
सितम्बर 14, 2024 7:44 अपराह्न | Hindi
 
 
    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हिंदी भाषा ने देश को एकजुट करने में अभूतपूर्व भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हिंदी और अन्य भाषाओं में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है क्‍योंकि यह भाषाएं एक-दूसरे की पूरक हैं। आज नई दिल्ली में राजभाषा हीरक जयंती समारोह और चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि सभी भाषाओं को मजबूत करने से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा मिले।
    श्री शाह ने कहा कि सरकार ने हिन्‍दी और अन्‍य भारतीय भाषाओं को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। उन्‍होंने कहा कि इसके अंतर्गत हिन्‍दी भाषा में सभी लेखों, भाषणों और साहित्यिक कृतियों का अन्‍य भाषाओं में तथा अन्‍य भाषाओं की कृतियों का हिन्‍दी में अनुवाद किया जाएगा।
    हिन्‍दी दिवस के अवसर पर राजभाषा विभाग ने हिन्‍दी राजभाषा के 75 वर्ष पूरे होने पर सम्‍मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री शाह ने राजभाषा भारती पत्रिका का विशेषांक जारी किया तथा राजभाषा गौरव और राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार भी दिए। उन्‍होंने एक डाक टिकट और सिक्‍का भी जारी किया।  
 
4 घंटे पहले
views 62
4 घंटे पहले
views 47
4 घंटे पहले
views 34
4 घंटे पहले
views 32
4 घंटे पहले
views 31
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 23rd Jul 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News