दिल्ली-NCR में हवा हुई 'बहुत खराब', तत्काल प्रभाव से लागू हुआ GRAP-2; जानें क्या पाबंदियां? – News24 Hindi

Edited By Vijay Jain
दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता बिगड़ने के बाद एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने तुरंत प्रभाव से GRAP-2 लागू कर दिया है.CREDIT – : ANI
GRAP Stage 2 Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है. वायु गुणवत्ता में अचानक आई भारी गिरावट को देखते हुए पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान का दूसरा चरण यानी GRAP-2 तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के अनुसार, हाल ही में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 117 से बढ़कर सीधे 324 तक पहुंच गया है. मौसम के प्रतिकूल रुख के कारण यह स्तर सीधे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. हवा को और बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने अब सख्ती बढ़ा दी है.
GRAP-2 लागू होने के बाद अधिकारी अब सड़कों पर धूल से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कदम तेज करेंगे. 2 नवंबर को जारी आधिकारिक आदेश में साफ कहा गया है कि मौजूदा GRAP के स्टेज-1 और स्टेज-2 के तहत तय सभी गाइडलाइंस को पूरे एनसीआर में संबंधित एजेंसियां पूरी ईमानदारी से लागू करेंगी. इन उपायों की लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा की जाएगी, ताकि एक्यूआई के स्तर को और नीचे गिरने से रोका जा सके. सभी लागू करने वाली एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे GRAP शेड्यूल पर कड़ी नजर रखें और जरूरी कदमों में तेजी लाएं.
From 1 November 2026, vehicle entry into Delhi will be restricted under the revised GRAP rules. ✅ Allowed: BS-VI, CNG, electric and exempted vehicles, subject to applicable rules. ⛔ Restrictions apply to: * Vehicles below BS-VI standards * Vehicles without a valid PUCC * Non-compliant interstate buses * Trucks not destined for Delhi (use peripheral expressways) * Tractors and jugaad vehicles, as applicable * Certain vehicles registered outside Delhi 📅 Check your vehicle’s eligibility before travelling and follow official traffic advisories. 📞 Traffic Helpline: 011-25844444 / 1095 #DTPUpdates #GRAP2026
किसी भी तरह की असुविधा, रूट संबंधी पूछताछ या आपात स्थिति के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन जारी की है:
अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे GRAP स्टेज-1 और स्टेज-2 के तहत तय ‘सिटीजन चार्टर’ का सख्ती से पालन करें. लोग निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, जिससे धुएं और जाम से राहत मिल सके. मौसम विभाग (IMD) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के पूर्वानुमानों के आधार पर अधिकारी हवा की गुणवत्ता पर चौबीसों घंटे नजर रखेंगे. समय-समय पर स्थिति की समीक्षा की जाएगी ताकि जरूरत पड़ने पर आगे और कड़े फैसले लिए जा सकें. उल्लेखनीय है कि GRAP-2 लागू करने की यह नई घोषणा दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण कंट्रोल प्लान के तहत गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के ठीक एक दिन बाद सामने आई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News