Lucknow News: सचिवालय अधिकारी की पत्नी को ब्लैकमेल कर छह लाख ऐंठे – Hindustan

Lucknow News: सरोजनी नगर निवासी सचिवालय अधिकारी की पत्नी और मेकअप आर्टिस्ट का एडिटेड फोटो, वीडियो बनाकर दो युवकों ने उसके परिचितों, रिश्तेदारों को भेज दिए। आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल करके छह लाख रुपए वसूल लिए। पीड़िता के घर और सैलून पहुंचकर आरोपियों ने धमकाया। पीड़िता ने दो युवक के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि ढाई साल पहले एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात विकास नगर कल्याणपुर के मुकेश मिश्रा और उसके पारा निवासी साथी प्रदीप शुक्ला से हुई थी। दोनों ने एक साल पहले सेलेब्रिटी इवेंट में पार्टनर बनाने के नाम पर उनसे निवेश कराया। पीड़िता का कहना है कि तीन इवेंट में नुकसान होने के बाद जब छह माह पहले काम बंद करने की बात कही तो आरोपी ने उसके एडिटेड फोटो वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच आरोपियों ने कार में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर फोटो, वीडियो बनाए। इसके बाद पीड़िता के सचिवालय में अनुभाग अधिकारी पति को झूठे आरोप में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि दोनों आरोपी अब तक उससे ऑनलाइन और नकद करीब छह लाख रुपए वसूल चुके हैं। आरोपियों ने उसके एडिटेड फोटो, वीडियो रिश्तेदारों, पति और अन्य करीबियों को भेजने शुरू कर दिए।
घर और सैलून में घुसकर धमकाया
पीड़िता का कहना है कि आठ मई को शिकायत करने पर आरोपी उसके घर के सामने आकर ड्रामा करने लगे। तब उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों को भगाया। इतना ही नहीं 13 अगस्त को आरोपी उनके सैलून में घुस गया। जानमाल की धमकी दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News