दिवाली से पहले बुध की राशि में आएंगे शुक्र, कुंभ समेत इन 5 राशियों की होगी मौज – Hindustan

Shukra Kanya Gochar: भौतिक सुख-संपदा के कारक शुक्र दिवाली से पहले अपनी राशि में बदलाव करेंगे। 09 अक्टूबर को शुक्र कन्या राशि में आएंगे और 2 नवंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। कन्या राशि के स्वामी ग्रह ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। बुध की राशि में शुक्र का गोचर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र का कन्या राशि में गोचर पांच राशियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। शुक्र कन्या राशि में रहकर कुछ भाग्यशाली राशियों को अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। जानें इन राशियों के बारे में।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के पंचम भाव में शुक्र गोचर करेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन से आपकी लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। संतान को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। हालांकि धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतना आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र गोचर द्वितीय भाव में होगा। शुक्र के प्रभाव से आपको परिवार का साथ मिलेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। कार्यों में विघ्न-बाधा आएगी लेकिन समय के साथ अड़चनें दूर हो जाएंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों को शुक्र गोचर से भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। आर्थिक रूप से यह समय लाभकारी रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा। सिंगल जातकों को नए कनेक्शन मिल सकते हैं। व्यापारिक वृद्धि मिल सकती है। प्रेम अब विवाह की ओर बढ़ सकता है। पिता के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अनुकूल होंगे। रोजगार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार में विस्तार होगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। जीवन की परेशानियां या कष्ट दूर होंगे। हालांकि इस समय भाग्य पर भरोसा करके कोई काम नहीं करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News