दीक्षारंभ कार्यक्रम: अतिथि बोले- भारत को जानो, भारत के बनो व नए भारत को बनाओ – Dainik Bhaskar

अरुण प्रताप सिंहदेव शासकीय महाविद्यालय शंकरगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र के उपलक्ष्य में ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शैक्षणिक अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास के प्रति ज
अतिथियों का स्वागत गीत, बैज व पुष्पगुच्छ से किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुनीत कुमार राय ने कहा कि दीक्षारंभ केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने भारत को जानो भारत के बनो और भारत को बनाओ का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों ने एनईपी एंबेसेडर्स को बैज पहनाया। इसके बाद एनईपी एंबेसेडर तरूणा यादव और अंजना यादव ने अपने विचार रखे। वहीं एनईपी नोडल अनुभा मिंज ने नीति के अवसर करियर विकल्प और डिजिटल युग की चुनौतियों पर जानकारी दी। जनपद अध्यक्ष चिंतामणि भगत ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण और समय प्रबंधन पर बल दिया। जनपद उपाध्यक्ष प्रियंवदा सिंहदेव ने दृढ़ संकल्प व निरंतर प्रयास का संदेश दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News