फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले यमुना पर मंझावली पुल के निर्माण की बाधा एक सप्ताह में दूर होगी। इसके लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों ने संवाद तेज कर दिया है। मानसून में जलभराव खत्म करने के लिए शुक्रवार को हुई अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह दावा किया। गौरतलब है कि यमुना मंझावली पुल के लिए उत्तर प्रदेश में दनकौर के पास करीब चार किलोमीटर की सड़क बनाई जा रही है। इस पर फिलहाल मिट्टी डालने का काम चल रहा है। बावजूद इसके ट्रैफिक रोकने के लिए बैरिकेडिंग नहीं होने की वजह से लोग यहां बेरोकटोक आवाजाही कर रहे हैं। फरीदाबाद निवासी अतुल कुमार जोशी भी इसी रास्ते से 14 जून की रात ग्रेटर नोएडा की तरफ बाइक से जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने उसे 15 जून की सुबह गड्ढे में बाइक सहित गिरा पाया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। लोगों ने प्रशासन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। अतुल कुमार जोशी निजी अस्पताल में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बहरहाल, उनकी मौत के बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया है。
दरअसल, उत्तर प्रदेश में इस परियोजना के तहत लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जानी है, जिसके लिए लगभग साढ़े छह हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। इसमें लगभग 40 किसानों की जमीन शामिल है। उत्तर प्रदेश सरकार के किसानों से जमीन खरीद रही है। काफी किसान जमीन दे चुके हैं, लेकिन कुछ किसान मुआवजा को लेकर अड़े हुए हैं। जिसकी वजह से सड़क निर्माण का कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। 14 जून को हुई घटना के बाद हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार पर दबाव बना। जिसके चलते अब ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के नौकरशाह आपस मे बात कर रहे हैं। ताकि बाधा को दूर कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सके।
फरीदाबाद-नोएडा को सीधे जोड़ने के लिए मंझावली के निकट यमुना पर पुल बनाने की परियोना का शिलान्यास 15 अगस्त 2014 को परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया था। तभी से इस पर काम चल रहा है। इस पर करीब 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यमुना पर करीब 600 मीटर का पुल तैयार हो चुका है। हरियाणा में इस पुल को फरीदाबाद से जोड़ने वाली चार लेन सड़क का निर्माण कर लिया है। उत्तर-प्रदेश में करीब चार किलोमीटर की सड़क का निर्माण चल रहा है।
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद में पौधारोपण, जल निकासी, यातायात सुधार और दिव्यांग कल्याण योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य मार्गों और ग्रीन बेल्ट में बड़े पैमाने पर पौधे लगाने की योजना को गति देने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मानसून के मद्देनजर नालों, ड्रेनों और जल निकासी मार्गों को पूरी तरह दुरुस्त रखने पर चर्चा हुई। सेक्टर-21, सैनिक कॉलोनी, लकड़पुर, प्याली और भड़कल सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की बात कही गई। शहर को अधिक हरित बनाने के लिए मुख्य सड़कों, ग्रीन बेल्ट, संस्थागत क्षेत्रों और उपलब्ध सरकारी भूमि पर व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आसपास भी हरित पट्टी विकसित करने की योजना है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play