महोबा में मिला जिरकोनियम खनिज का भंडार – Live Hindustan

बुंदेलखंड में पहली बार खोजा गया जिरकोनियम, रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे लखनऊ। विशेष संवाददाता

महोबा जिले के हरपालपुर-महोबकांत क्षेत्र में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) उत्तरी क्षेत्र में जिरकोनियम खनिज की प्रारंभिक खोज की गई है। खान मंत्रालय ने जिरकोनियम के खनन तथा रिसर्च के लिए निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है। यहां के 13 ब्लॉकों में से 10 ब्लॉक कम्पोजिट लाइसेंस तथा तीन ब्लॉक खनन पट्टे के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव एवं निदेशक ने बताया कि मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल की कंपनी मैसर्स माहेश्वरी माइनिंग को खनिज उत्खन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे उत्तर प्रदेश में जिरकोनियम खनिज के भण्डारों की स्थापना एवं आगे के अन्वेषण कार्यों को नई गति मिलेगी।

परमाणु ऊर्जा, आभूषण, दांतों के इलाज में मदद

माला श्रीवास्तव ने बताया कि जिरकोनियम एक महत्वपूर्ण क्रिटिकल एवं स्ट्रेटिजिक मिनरल है, जिसका उपयोग परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, रासायनिक उद्योगों, आभूषण एवं रत्न उद्योग तथा दंत चिकित्सा क्षेत्र सहित अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जाता है। प्रदेश में इस खनिज की उपलब्धता भविष्य में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में जिरकोनियम खनिज की उपलब्धता इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे खनन आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा राज्य सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। साथ ही क्षेत्र में नए निवेश की संभावनाओं को भी बल मिलेगा।

भूतत्व एवं खनिकर्म सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्य खनिजों के कुल 13 ब्लॉकों का आक्शन किया गया है, जिसमें 10 ब्लॉक कम्पोजिट लाइसेंस तथा तीन ब्लॉक खनन पट्टे के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी ब्लॉकों में शीघ्र खनन शुरू किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पहली बार खोजा गया जिरकोनियम

उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पहली बार जिरकोनियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाया गया है। यह प्रदेश के खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News