दीवाली से एक दिन पहले दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। दीवाली से ठीक एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित बड़ा शहर बन गई। स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग के मुताबिक, शनिवार सुबह दिल्ली की हवा दुनिया के अन्य बड़े शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास 581 तक पहुंच गया। दीवाली के दौरान पटाखे जलाए जाने से प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है। सूची में पाकिस्तान का लाहौर दूसरे स्थान पर रहा। लाहौर का एक्यूआई 285 रहा। आईक्यूएयर के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लाहौर के मुकाबले लगभग दोगुना था।
हालांकि, आईक्यूएयर और भारत का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) प्रदूषण मापने के लिए अलग-अलग पैमाने अपनाते हैं। सीपीसीबी के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 363 रहा जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। ऐसा दावा है कि पिछले आठ सालों में दिवाली से पहले दिल्ली की हवा की गुणवत्ता इतनी खराब स्थिति में है। इससे त्योहार के दौरान प्रदूषण की स्थिति और गंभीर होने की आशंका बढ़ गई है।
पाकिस्तान में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कई बड़े शहरों में भीषण स्मॉग और खराब होती हवा की गुणवत्ता ने लोगों को गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों में डाल दिया है। लाहौर का एक्यूआई बढ़कर 530 हो गया, वहीं मुल्तान में यह बेहद खतरनाक स्तर 719 तक पहुंच गया। गुजरांवाला में यह 600 से 660 के बीच दर्ज किया गया। झांग में 678 तक पहुंच गया। आशंका है कि अगर अगले तीन दिनों तक बारिश नहीं हुई, तो प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं पाकिस्तान को दिल्ली से जोड़ने वाला मुख्य वायु-प्रवाह हैं, जो उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर, साझा सिंधु-गंगा के मैदान के ऊपर से होकर बहती है। आशंका है कि इस कारण राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News