Araria News: सिकटी, संवाददाता सिकटी प्रखंड से लागनेवाली भारत-नेपाल सीमा पर दीपावली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल एसएसबी के जवान पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा से सटे इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। सिकटी सीमा चौकी पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच भी तेज कर दी गई है। तस्करी, अवैध शराब, प्रतिबंधित सामान और असामाजिक तत्वों की घुसपैठ रोकने के लिए संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है।
त्योहारों के दौरान संभावित भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग की है और सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। शनिवार को सिकटी, बौका मजरख आदि सीमा पर संघन जांच अभियान चलाया गया। साथ हीं हर आनेजाने वालों की उसके पहचान पत्र की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी कमाडेंट मितुल कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए सभी चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश प्राप्त हैं। स्थानीय थाना के सहयोग से अतिरिक्त गश्त बढ़ाया गया है। उन्होंने जनता से अपील कर कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play