दुनियाभर में छाया भारत का स्वाद! TasteAtlas के टॉप-10 फ्रोजन डेजर्ट में शामिल हुई देसी मलाईदार कुल्फी – Jagran

टेस्टएटलस की हालिया रैंकिंग में भारत की मलाईदार कुल्फी ने दुनिया के टॉप 10 फ्रोजन डेजर्ट्स में जगह बनाई है। कुल्फी फालूदा भी इस लिस्ट में 33वें स्थान …और पढ़ें
दुनिया के टॉप-50 फ्रोजन डेजर्ट्स में भारत का जलवा (AI Generated Image)
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में अगर ठंडी-ठंडी आइसक्रीम मिल जाए, तो अलग ही सुकून मिलता है। आइसक्रीम हो, जिलेटो या फिर बर्फ का गोला, दुनिया के हर कोने में ये फ्रोजन डेजर्ट खूब पसंद किए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे टेस्टी फ्रोजन डेजर्ट कौन-से हैं? 
 दरअसल, हाल ही में टेस्टएटलस ने दुनिया के सबसे बेहतरीन फ्रोजन डेजर्ट्स की रैंकिंग जाकी की है, जिसमें दो इंडियन फ्रोजन डेजर्ट्स भी शामिल हैं। आइए जानें इनके बारे में।  
टेस्टएटलस की लिस्ट में इटली ने अपने कई तरह के जिलेटो के साथ दबदबा बनाया, वहीं ब्रिटेन, तुर्किय, अमेरिका और जापान जैसे देशों के डेजर्ट भी लिस्ट में शामिल रहे। इस लिस्ट में भारत की दो सबसे पसंदीदा फ्रोजन डेजर्ट कुल्फी और कुल्फी फालूदा भी शामिल हैं, जो बताते हैं कि हर भारतीय की पसंदीदा कुल्फी दुनियाभर में पसंद की जाती है। 
Frozen dessert list
(Picture Courtesy: TasteAtlas/ Instagram)
दुनिया के सबसे पसंदीदा फ्रोजन डेजर्ट की सूची में 4.3 रेटिंग के साथ कुल्फी ने टॉप 10 में जगह बनाई है। कुल्फी अपने गाढ़े और मलाईदार टेक्सचर के लिए जानी जाती है। कुल्फी बनाने के लिए दूध को धीरे-धीरे उबाला जाता है, जबतक दूध गाढ़ा न हो जाए। इसी से कुल्फी को उसका रिच और क्रीमी टेक्सचर मिलता है। इसके बाद इसमें इलायची, केसर, पिस्ता या गुलाब जैसी चीजें मिलाकर शानदार फ्लेवर्स दिए जाते हैं। 
kulfi
(Picture Courtesy: Freepik)
कुल्फी फलूदा ने लिस्ट में 4 रेटिंग के साथ 33वीं रैंक हासिल की है। कुल्फी फलूदा का स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है। इसमें कुल्फी के टुकड़ों को फलूदा सेव, सबजा, गुलाब सिरप और ठंडा दूध मिलाया जाता है। यह अलग-अलग लेयर्स वाला डेजर्ट है, जिसकी एक-एक बाइट में ये सभी चीजें साथ मिलकर एक अनोखा फ्लेवर तैयार करती हैं।  
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर यूनाइटेड किंगडम की क्लॉटेड क्रीम आइसक्रीम रही, जिसे 4.5 रेटिंग मिले हैं। दूसरे नंबर पर इटली की जिलेटो अल पिस्ताचियो 4.4 रेटिंग के साथ, तीसरे नंबर पर तुर्किय की दोनदुरमा 4.3 रेटिंग के साथ, चौथे नंबर पर अमेरिका का फ्रोजन कस्टर्ड 4.3 रेटिंग के साथ और पांचवे नंबर पर पेरू का क्रेमोलाडा 4.3 रेटिंग रेटिंग के साथ रहा। 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News