दुनिया के इन देशों में नहीं चलता Google का जादू! देखें चीन से रूस तक कौन-सा सर्च इंजन है लोगों की पहली पसंद? – India.Com

Published By: Satyam Kumar | Updated: May 31, 2026, 9:44 AM
क्या आप जानते हैं कि जिस गूगल के बिना हमारी सुबह नहीं होती, दुनिया के कई देशों में उसका नामोनिशान तक नहीं है? जी हां, प्राइवेसी की चिंताओं और दमदार लोकल सर्च इंजन के चलते अब गूगल का एकतरफा दबदबा तेजी से कम हो रहा है.
गूगल सर्च रिजल्ट्स में AI फीचर्स (AI Overview) से परेशान US में यूजर्स अब तेजी से DuckDuckGo पर शिफ्ट हो रहे हैं. हाल ही में DuckDuckgo के डाउनलोड्स में 30% तक का उछाल देखा गया है.
जापान के मार्केट में गूगल को हमेशा 'याहू! जापान' से जबरदस्त टक्कर मिली है, क्योंकि वहां के करोड़ों यूजर्स आज भी सूचनाओं के लिए पारंपरिक याहू पोर्टल पर ही भरोसा करते हैं.
सख्त सरकारी पाबंदियों और सुरक्षा कारणों के चलते चीन में गूगल पूरी तरह बैन है, इस वजह से चीनी घरेलू सर्च इंजन बाइडू ही सर्च मार्केट पर राज करता है.
रूस में गूगल को बहुत पीछे छोड़कर स्थानीय सर्च इंजन यांडेक्स (Yandex) सबसे आगे है, जिसे वहां के लोग अपनी भाषा और लोकल फीचर्स के चलते बेहद पसंद करते हैं.
साउथ कोरिया के लोग गूगल से कहीं ज्यादा अपने स्वदेशी सर्च इंजन नेवर (Naver) का इस्तेमाल करते हैं, जो वहां के कस्टमाइज्ड वेब सर्च और ब्लॉग्स के लिए बेस्ट माना जाता है.
पूरी दुनिया से कटे रहने वाले उत्तर कोरिया के पास अपना एक सिक्योर इंटरनेट नेटवर्क है, यहां सिर्फ सरकार द्वारा नियंत्रित सर्च पोर्टल क्वांगम्योंग ही काम करता है.
यूरोप के चेक रिपब्लिक में लोकल लैंग्वेज और लोकल मैप्स-डायरेक्ट्रीज के दम पर घरेलू सर्च इंजन सेजनाम (Seznam) दशकों से गूगल के सामने मजबूती से डटा हुआ है.
गूगल के इस दौर में भारत ने भी प्राइवेसी-फोकस्ड स्वदेशी सर्च इंजन Qmamu (क्यूमामू) और iBharat लॉन्च किया है.
Qmamu और iBharat देश के लोगों को बिना ट्रैक किए सिक्योर सर्च का अनुभव देते हैं.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News