हिमंता सरकार के विस्तार की आ गई तारीख, असम CM ने दी जानकारी – AajTak

Feedback
असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून को होगा. इस बारे में खुद सीएम हिमंता ने जानकारी दी है और कैबिनेट विस्तार पर अपनी खुशी जाहिर की है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर असम सरकार के कैबिनेट विस्तार की जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून 2026 को होगा.
 
I am pleased to inform that the Council of Ministers of the Government of Assam will be expanded on 5 June 2026.
बता दें, हाल ही संपन्न हुए असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी की है. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में बीजेपी को यहां जीत मिली. 126 सदस्यीय असम विधानसभा में एनडीए ने लगातार तीसरी बार विजय दर्ज की है. बीजेपी ने 82 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 10-10 सीटें मिलीं.

हिमंता को 89 हजार वोटों से विजय मिली थी. इसके बाद उन्होंने 12 मई 2026 को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हिमंता बिस्वा सरमा ने पहली बार 2021 में मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News