दुबई के शासक के छोटे भाई शेख अहमद का निधन, अमीरात में 10 दिन का शोक – AajTak

Feedback
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का सोमवार सुबह 76 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन के बाद दुबई में 10 दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है. इस दौरान पूरे अमीरात में झंडे आधे झुके रहेंगे.
शेख अहमद के निधन पर शेख मोहम्मद ने अपने भाई को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने कहा कि अहमद उनकी आंखों से दूर जरूर हो गए हैं, लेकिन दुआओं और दिल में हमेशा रहेंगे.
कौन थे शेख अहमद?
दुबई के खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख अहमद, दुबई के शासक परिवार के प्रमुख सदस्यों में शामिल थे. उन्होंने दुबई पुलिस और पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली. वह अल वस्ल स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन भी रहे. उनका सैन्य क्षेत्र से भी लंबा जुड़ाव रहा. ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट से पढ़ाई के बाद वह दुबई के सेंट्रल मिलिट्री रीजन में शामिल हुए. बाद में इसकी कमान भी संभाली.
I extend my sincere condolences to Mohammed bin Rashid on the passing of his brother Sheikh Ahmed bin Rashid Al Maktoum, whose longstanding contributions to the development of the UAE since its founding continue to inspire our nation’s journey of progress. May God rest his soul… pic.twitter.com/kR3ZqSHsnK
अल वस्ल क्लब से करीब 60 साल का रिश्ता
शेख अहमद का अल वस्ल क्लब से करीब छह दशक पुराना रिश्ता था. क्लब की शुरुआती व्यवस्था तैयार करने से लेकर उसके विस्तार तक वह इससे जुड़े रहे. उनके नेतृत्व में अल वस्ल फुटबॉल समेत कई खेलों में UAE के प्रमुख क्लबों में शामिल हुआ. इसके अलावा, घुड़दौड़ को बढ़ावा देने में भी उनकी भूमिका रही. जाबेल अली रेसकोर्स की स्थापना के साथ अल अदियात और दुबई हॉर्स रेसिंग सेंटर जैसे प्रयासों से उनका नाम जुड़ा रहा.
समुद्री खेलों में भी सक्रिय रहे
शेख अहमद दुबई इंटरनेशनल मरीन क्लब की स्थापना से जुड़े थे. 1988 में वह इसके पहले चेयरमैन बने. 1989 में विक्ट्री टीम की स्थापना में भी उनकी भूमिका रही.
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी शेख अहमद के निधन पर शोक जताया. दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने चाचा को तअजियात (श्रद्धांजलि) दी. दुबई में सोमवार से शुरू हुआ 10 दिन का आधिकारिक शोक इस दौरान जारी रहेगा और अमीरात में झंडे आधे झुके रहेंगे.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News