मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा: पनवाड़ी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ आयो… – Dainik Bhaskar

पनवाड़ी कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।
पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा नौ की किरन ने पहला स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 की बबीता पहले स्थान पर रहीं, जबकि निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 की कविता ने पहला स्थान पाया।
छात्राओं ने पोस्टर, भाषण और निबंध के जरिए देश के विकास, शिक्षा, स्वच्छता और बेहतर भविष्य को लेकर अपने विचार रखे।
प्रतियोगिता के बाद प्रधानाचार्य कौशल्या श्रीवास ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार बांटे और उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंजना अनुरागी, भाजपा जिला महामंत्री श्रीप्रकाश अनुरागी और किसान मोर्चा जिला मंत्री श्रीप्रकाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विद्यालय की शिक्षिकाएं पंकज यादव, अर्चना देवी, नम्रता, दीप्ति, ममता, सोनिया सहित अन्य छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News