भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से हार गई है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 126 रन का टारगेट 13.2 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। शुभमन गिल (5 रन), संजू सैमसन (2 रन), तिलक वर्मा (जीरो) और सूर्यकुमार यादव (एक रन) बनाकर आउट हुए।
अभिषेक शर्मा ने हर्षित राणा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत का स्कोर 100 पार पहुंचा दिया। अभिषेक ने 37 बॉल पर 68 रन बनाए। उनके आउट होते ही टीम इंडिया 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ऑस्ट्रेलिया से जोश हेजलवुड ने 3 विकेट झटके। जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट स्टोयनिस को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए। मैच का स्कोरबार्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन, जोश हेजलवुड।
10वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कुलदीप यादव के ओवर की 5वीं बॉल पर जोश इंग्लिस ने 3 रन दौड़कर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।
126 रन का टारगेट चेज कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत से बेहतर शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड 28 रन बना लिए हैं।
5वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर ट्रैविस हेड 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने बाउंड्री पर तिलक हाथों में कैच कराया। तिलक ने बाउंड्री के बाहर जाकर बॉल को उछाला और वापस आकर कैच किया। इसी ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।
ऑस्ट्रेलियाई पारी के चौथे ओवर में हर्षित राणा ने 20 रन खर्च किए। ट्रैविस हेड ने उनकी पहली बॉल पर छक्का लगाया। तीसरी बॉल नो रही। इस पर भी चौका आया। फिर मिचेल मार्श ने चौथी बॉल पर छक्का लगाया।
दूसरे ओवर में मिचेल मार्श ने टी-20 करियर में 2 हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने हर्षित राणा के ओवर की 5वीं बॉल पर एक रन लिया और यह अचीवमेंट हासिल की।
19वां ओवर डाल रहे नाथन एलिस की बॉल पर दो विकेट आए। उन्होंने अभिषेक शर्मा को LBW किया। जबकि जसप्रीत बुमराह जीरो पर रनआउट हो गए।
17वें ओवर की 5वीं बॉल पर भारत ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर कुलदीप यादव जीरो पर आउट हुए। उन्हें सब्सिट्यूट फील्ड सीन एबार्ट ने कैच किया।
जेवियर बार्टलेट ने 16वें ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने…
15वें ओवर में हर्षित राणा ने मार्कस स्टोयनिस के ओवर की 5वीं बॉल पर छक्का लगाया और भारत का स्कोर 100 पार पहुंचा दिया। इसी के साथ हर्षित ने अभिषेक के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी कर ली।
13वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 23 बॉल पर अर्धशतक बनाया। अभिषेक ने टी-20 करियर की छठी फिफ्टी लगाई है। दूसरी ओर से हर्षित राणा उनका साथ दे रहे हैं।
9वें ओवर में भारतीय टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मार्कस स्टोयनिस के ओवर की पहली बॉल पर हर्षित राणा ने सिंगल लिया और टीम को 50 पार पहुंचाया।
8वें ओवर में भारतीय टीम ने 5वां विकेट गंवाया। यहां अक्षर पटेल रनआउट हो गए। वे 7 रन ही बना सके।
टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 6 ओवर के खेल में 40 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए हैं।
तिलक वर्मा जीरो और सूर्यकुमार यादव (एक रन) को जोश हेजलवुड ने एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। उन्होंने शुभमन गिल (5 रन) का विकेट भी लिया। संजू सैमसन (2 रन) को नाथन एलिस ने LBW किया।
जोश हेजलवुड ने 5वें ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने
हेजलवुड ने तीसरे ओवर में शुभमन गिल (5 रन) को पवेलियन भेजा।
चौथे ओवर में भारतीय टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर संजू सैमसन 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन एलिस ने LBW कर दिया। पिछले ओवर में शुभमन गिल (5 रन) को जोश हेजलवुड ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया।
तीसरे ओवर में भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है। यहां पर शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया।
मैच का पहला ओवर जोश हेजलवुड ने डाला। उनके ओवर से महज एक रन आया। मैच की पहली बॉल पर गिल रिव्यू लेकर LBW होने से बच गए। हेजलवुड की तीसरी बॉल उनके हेलमेट पर लगी। गिल ने आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम और अपना खाता खोला।
इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम काली पट्टी बांधकर उतरीं। सभी खिलाड़ी मेलबर्न के 17 वर्षीय मेलबर्न के क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दे रही हैं। जिनका मंगलवार रात नेट्स में बैटिंग के दौरान हुए एक हादसे में निधन हो गया।
एक दिन पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों ने भी ऑस्टिन श्रद्धांजलि दी। पढ़ें पूरी खबर
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम ने एक बदलाव किया है। जोश फिलिप की जगह मैथ्यू शॉर्ट की वापसी हुई है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का दबदबा रहा है। 2007 से अब तक दोनों टीमों के बीच 33 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया ने 20 मैचों में जीत हासिल की है, तो वहीं कंगारू टीम ने 11 जीत दर्ज की है। जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे। MCG में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 2 मैच भारत ने और 1 ऑस्ट्रेलिया ने जीता। यहां भी एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका।
MCG की पिच बैटर और बॉलर दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है। इस पिच पर तेज गेंदबाज नई गेंद के साथ स्विंग और बाउंस हासिल कर सकते हैं। बॉल की शाइन खत्म होने के बाद स्पिनर्स को भी टर्न मिल सकता है। बैटर्स कुछ समय पिच पर बिताने के बाद अच्छे स्कोर कर सकते हैं।
यहां अब तक 19 टी-20 खेले गए। 11 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने और 7 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। MCG में पहली पारी का एवरेज स्कोर 125 है।
पहला टी-20 बेनतीजा होने के बाद दूसरे मैच में भी बारिश बाधा डाल सकती है। मेलबर्न में मैच के दिन बारिश की 87% आशंका है। वहीं तापमान 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 12 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम रहेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.