India vs Australia Live Score, 2nd T20I : ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका, मिचेल ओवन आउट – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
कुलदीप यादव ने भारत को चौथी कामयाबी दिलाई. 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लिस को आउट किया. 20 रन बना पाए.
ऑस्ट्रेलिया की टीम 100 रनों के पार पहुंच गई है. कुलदीप यादव के ओवर में 12 रन आए. हर्षित राणा ने कैच भी छोड़ दिया.
मिचेल मार्श के बाद टिम डेविड भी आउट हो गए हैं. वरुण चक्रवर्ती की गुगली गेंद पर चकमा खा गए. उन्हीं को कैच थमा दिया.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श 46 रन बनाकर आउट. कुलदीप यादव ने विकेट लिया. लेकिन आउट होने से पहले मार्श ने कुलदीप यादव की 5 गेंदों पर 2 छक्के, 2 चौके जड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 ओवर में 87 रन है.
वरुण चक्रवर्ती के ओवर में मिचेल मार्श ने छक्का लगाया. ओवर में 11 रन आए. ऑस्ट्रेलिया तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ता हुआ. लगता है अब जल्द कुलदीप यादव को अटैक पर लगाया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में ही 56 रन बना दिए हैं. मार्श और इंग्लिस क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 126 रन बनाने हैं और लगभग आधे रन उसने बना लिए हैं. टीम इंडिया को विकेटों की तलाश
भारत को पहली कामयाबी वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई. उनकी तीसरी गेंद पर लंबा छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर तिलक वर्मा ने कमाल कैच लपका. हेड 15 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट.
हर्षित राणा ने दूसरे ओवर में 20 रन लुटाए. हेड और मिचेल मार्श ने जमकर धुनाई की. ओवर में दो छक्के लगे, एक चौका भी गया.
जसप्रीत बुमराह का महंगा ओवर. 18 रन चले गए. चार रन बाय के, 5 वाइड. पहली गेंद पर हेड ने चौका लगाया. 3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 29 रन पहुंच गया है.
ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला चौका लगाया. दूसरे ओवर में हर्षित राणा की दूसरी गेंद पर चौका मारा लेकिन वो कंट्रोल में नहीं थे. गेंद स्लिप के ऊपर से गई.
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने आए हैं. बुमराह पहला ओवर फेंक रहे हैं. मेलबर्न की बॉलिंग फ्रेंडली पिच पर बुमराह घातक साबित हो सकते हैं. पहले ओवर में बुमराह ने सिर्फ चार रन दिए.
भारत की पारी 125 रनों पर ढेर हो गई है. बुमराह रन आउट हो गए आते ही. बेहद खराब प्रदर्शन है ये टीम इंडिया का. 18.3 ओवर में ही ढेर हुई टीम, 9 गेंद बची रह गईं. इस मैच को जीतने के लिए भारत को कमाल बॉलिंग करनी होगी.
नाथन एलिस की बेहतरीन यॉर्कर पर अभिषेक शर्मा ने अपना विकेट गंवा दिया है. 37 गेंदों में 68 रन बनाए. 20 ओवर तक खेलते तो भारत को थोड़े रन और मिल जाते. फिर भी कमाल प्रदर्शन.
18वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका और छक्का. बार्टलेट की धुनाई कर दी है अभिषेक ने, ऐसा लग रहा है कि ये खिलाड़ी किसी और पिच पर ही खेल रहा है.
मार्कस स्टोयनिस ने ऑस्ट्रेलिया को 8वीं सफलता दिलाई. कुलदीप यादव 6 गेंदों में खाता तक नहीं खोल सके. 17 ओवर हो चुके हैं और अभिषेक ने सिर्फ 28 गेंद खेली हैं.
शिवम दुबे आए और गए. बार्टलेट की गेंद पर चौका लगाया और अगली गेंद पर आउट. बैट का बाहरी किनारा लेकर गेंद विकेटकीपर इंग्लिस के दस्तानों में समा गई. भारत के 7 विकेट गिर गए हैं.
भारत ने हर्षित राणा का विकेट गंवा दिया है. बार्टलेट की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक खेलने की कोशिश की, 35 रन बनाकर आउट. टिम डेविड के हाथों में गया आसान कैच. अभिषेक के साथ 47 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी की.
हर्षित राणा ने मेलबर्न की मुश्किल पिच पर कमाल बैटिंग की है. ये खिलाड़ी 35 के स्कोर पर पहुंच गया है. 15वें ओवर में स्टोयनिस की गेंद पर कमाल छक्का लगाया. अभिषेक के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की.
अभिषेक शर्मा ने की विराट कोहली की बराबरी. 25 पारियों के बाद 8 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए. गौतम गंभीर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा.
अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में अर्धशतक ठोका. दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज ने दिखा दिया है कि वो एशिया ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की कंडिशन में भी वैसे ही बल्लेबाजी का दमखम रखते हैं.
अभिषेक शर्मा ने मिचेल ओवन की आखिरी गेंद पर चौका मारा. ये खिलाड़ी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. 19 गेंदों में 46 रन जमा चुका है.
अक्षर पटेल 7 पर रन आउट हो गए हैं. टिम डेविड ने बेहतरीन थ्रो किया. तीसरा रन लेने की फिराक में थे, अभिषेक शर्मा ने मना किया लेकिन वापस जाते हुए अक्षर थोड़ा फिसल गए, नतीजा भारत को पांचवां झटका लग गया.
जॉश हेजलवुड की कमाल गेंदबाजी. 4 ओवर में महज 13 रन देकर 3 विकेट लिए. 16 गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया.
भारत ने पावरप्ले में बनाए 40 रन. अभिषेक शर्मा ने नाथ एलिस की आखिरी गेंद पर भी चौका मारा. कमाल स्ट्रोक. ऐसा लग रहा है अभिषेक किसी और पिच पर खेल रहे हैं. 11 गेंदों में 29 रन बना चुके हैं.
एशिया कप के फाइनल में भारत को जीत दिलाने वाले तिलक वर्मा दूसरी गेंद पर आउट. हेजलवुड की गेंद पर इंग्लिस ने आउट किया. कमाल गेंदबाजी.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट. हेजलवुड ने बेहतरीन गेंद पर निपटा दिया है. पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर जॉश इंग्लिस ने उनका कैच छोड़ा लेकिन अगली गेंद पर हेजलवुड ने उन्हें इंग्लिस के हाथों ही आउट करा दिया. कमाल गेंदबाजी. भारत के 32 रन पर 3 विकेट गिरे.
भारत ने गिल और सैमसन का विकेट गंवा दिया है लेकिन अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग जारी है. चौथे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो चौके लगाए. नाथन एलिस की गेंदों को बाउंड्री लाइन के दर्शन कराए.
संजू सैमसन भी आउट. महज 2 रन बना पाए. नाथन एलिस की बेहतरीन गेंद पर अपना विकेट गंवाया. बड़ी बात ये है कि एलबीडबल्यू का रिव्यू भी लिया था जो भारत ने गंवा दिया है.
हेजलवुड ने भारत को पहला झटका दिया. चौथी गेंद पर शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई. 10 गेंद में सिर्फ पांच रन बनाए. मार्श ने लपका कैच.
अभिषेक शर्मा ने हमेशा की तरह एक बार फिर तेज शुरुआत की है. अपनी दूसरी ही गेंद पर बार्टलेट की गेंद पर चौका मारा. आखिरी गेंद पर छक्का. दूसरे ओवर में आए 17 रन
जॉश हेजलवुड ने पहली पांच गेंद पर कोई रन नहीं दिया, लेकिन आखिरी गेंद पर गिल ने एक रन चुराया. भारत और गिल दोनों का खाता खुला.
शुभमन के हेलमेट पर गेंद लगी. हेजलवुड की तीसरी गेंद कमाल की बाउंसर थी. गिल ने पुल शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी. फीजियो ने जांच की, खेल कुछ देर रुका. लेकिन गिल अब पूरी तरह फिट
भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल बाल-बाल बचे. पहली गेंद पर हेजलवुड ने एलबीडब्ल्यू की अपील की. अंपायर ने आउट दिया लेकिन डीआरएस लेकर उन्होंने खुद को बचा लिया. गेंद स्टंप्स के काफी ऊपर से जा रही थी.
मेलबर्न T20 शुरू होने से पहले बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दी गई. इसी वजह से इस मैच में एक मिनट का मौन भी रखा गया. भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं. बेन ऑस्टिन की बॉलिंग मशीन के साथ प्रैक्टिस करते हुए मौत हो गई थी.
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया- ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैट कुन्हेमन, जॉश हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न T20I में भी टॉस जीत लिया हैै और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टॉस हारने पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वो पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में दूसरा T20 है. इस मुकाबले का टॉस भारतीय समय अनुसार 1 बजकर 15 मिनट पर होगा.
एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक मेलबर्न में लोकल टाइम शाम के 6 बजे 66 प्रतिशत बारिश है. फिर शाम 7 बजे 49 प्रतिशत बारिश है. वहीं रात में 8 से 11 बजे के बीच 13 प्रतिशत बारिश है. कुल मिलाकर मेलबर्न में भी मैच में बारिश बाधा बनती दिख रही है.
मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 6 T20 में आमने-सामने हुए हैं, जिसमें से 4 भारत ने जीते हैं. यानी सिर्फ 2 में ही ऑस्ट्रेलिया को सफलता मिली है.

India vs Australia Live Score, 2nd T20I Match Commentary and Latest Updates in Hindi: मेलबर्न में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 8वीं बार टी20 में अर्धशतक ठोका है. हालांकि दूसरे बल्लेबाज फेल रहे. गिल, सूर्या, तिलक वर्मा, संजू सैमसन कोई नहीं चला.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में अब तक 6 T20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 4 में भारतीय टीम जीती है. यानी टीम इंडिया का दबदबा है. इसके अलावा भारत की मौजूदा T20 टीम जबरदस्त फॉर्म में है. कप्तान सूर्यकुमार यादव के परफॉर्मेन्स को लेकर सस्पेंस जरूर था. लेकिन कैनबरा में बारिश में धुले मुकाबले में जिस तरह की बल्लेबाजी की नुमाइश उन्होंने की, उसे देखकर कहा जा सकता है कि उनका फॉर्म टीम इंडिया के लिए अब चिंता की बात नहीं.
भारत-अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया-ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैट कुन्हेमन, जॉश हेजलवुड
Published On – Oct 31,2025 11:58 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News