दूसरी तिमाही में LIC का मुनाफा 20% बढ़ा, ₹12076 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट – Hindustan

मुख्य बातें

LIC Q2 Results: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आज गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के लिए यह तिमाही काफी अच्छी रही है। जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान LIC का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20% बढ़कर 12,076 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 10,053 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। यानी इस बार कंपनी के मुनाफे में करीब 2,023 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

LIC ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी की कमाई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,62,739 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,39,614 करोड़ रुपये थी। इस तरह कंपनी की कुल आय में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय में भी इस तिमाही के दौरान तेजी देखने को मिली। सितंबर तिमाही में LIC की नेट प्रीमियम इनकम बढ़कर 1,47,018 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 1,26,479 करोड़ रुपये थी। यानी कंपनी को इस बार प्रीमियम के जरिए पहले के मुकाबले ज्यादा कमाई हुई है। दरअसल, बीमा कंपनियों के लिए प्रीमियम आय काफी अहम होती है। ग्राहक अपनी बीमा पॉलिसी के बदले जो रकम कंपनी को देते हैं, उसे प्रीमियम कहा जाता है। LIC की प्रीमियम आय में बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि कंपनी के बीमा कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है।

LIC की रिन्यूअल प्रीमियम आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सितंबर तिमाही में यह बढ़कर 68,375 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को रिन्यूअल प्रीमियम से 64,996 करोड़ रुपये मिले थे। रिन्यूअल प्रीमियम का मतलब है कि जिन ग्राहकों ने पहले से बीमा पॉलिसी ले रखी है, वे उसे जारी रखने के लिए हर साल या तय समय पर जो प्रीमियम जमा करते हैं।

बता दें कि LIC के सभी आंकड़े पॉजिटिव नहीं रहे। फर्स्ट ईयर प्रीमियम आय में मामूली गिरावट आई। यह सितंबर तिमाही में घटकर 10,432 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 10,836 करोड़ रुपये थी। बता दें कि फर्स्ट ईयर प्रीमियम वह रकम होती है, जो किसी नई बीमा पॉलिसी के पहले साल में ग्राहक से मिलती है। ऐसे में इस आंकड़े में गिरावट का मतलब है कि नई पॉलिसियों से मिलने वाली प्रीमियम आय में थोड़ी कमी आई है।

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News